{"_id":"1417f09dfaeb3c47f2990a2ee8afb730","slug":"aap-set-up-its-vetting-process-a-sham-says-omar-abdullah-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आप' के फंड प्रोसेस को उमर ने बताया ढकोसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आप' के फंड प्रोसेस को उमर ने बताया ढकोसला
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 03 Feb 2015 08:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि सात फरवरी को दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने खुद को स्थापित कर लिया है। उमर अब्दुल्ला ने माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर पर लिखा, ‘आप अपने परिश्रम की विफलता का कारण नहीं समझा सकती।
विज्ञापन
लेकिन मुझे पूछना है कि क्या पार्टी ने खुद को स्थापित कर लिया है।’ उमर ने लिखा, ‘आप ने खुद को स्थापित कर लिया है। इसमें किसी तरह का संदेह नहीं है। आप की बहुप्रचारित पुनरीक्षण प्रक्रिया भी मात्र दिखावा है। इसमें अब कोई शक नहीं है।’
विज्ञापन
इससे पहले उमर अब्दुल्ला ने भी अरविंद केजरीवाल पर हमला बोल चुके हैं। 'आप' के लिए परेशानी का सबब बने चंदा विवाद में कूदते हुए उमर ने कहा कि आम आदमी पार्टी को दिल्ली में सात फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले असहज स्थिति में डाल दिया गया है।
विज्ञापन
उमर का इशारा जाहिर तौर पर पार्टी से अलग हुए एक धड़े के इस आरोप की ओर था कि पार्टी ने चार फर्जी कंपनियों के माध्यम से पिछले साल दो करोड़ रुपये का चंदा लिया। उमर ने यह भी कहा कि चंदा लेने से पहले पड़ताल करने की अरविंद केजरीवाल की पार्टी की प्रक्रिया पूरी तरह ढकोसला है।
AAP has been set up, no doubt about it. AAP's much hyped vetting process a total sham is also now in no doubt.
— Omar Abdullah (@abdullah_omar) February 3, 2015