{"_id":"ff91782d0e89b179ef1ce5125aca275d","slug":"aap-plans-for-jammu-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के लिए ‘आप’ का प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के लिए ‘आप’ का प्लान
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 11 Feb 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की ऐतिहासिक जीत से उत्साहित पार्टी नेताओं ने पार्टी के जम्मू-कश्मीर में भी पार्टी के विस्तार की रणनीति बनाना शुरू कर दी है। ‘आप’ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आईडी खजूरिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताते हुए बड़े दलों की सियासत को भ्रष्टाचार और धर्म पर आधारित बताया।
विज्ञापन
बैठक के दौरान आईडी खजूरिया ने देश की राजधानी दिल्ली में दोनों ही मॉडल न सिर्फ नकार दिए गए, बल्कि बदलाव के लिए जनता जनार्दन ने ऐतिहासिक फैसला भी सुना दिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का मॉडल तर्कशील भावना पर आधारित है। पार्टी जल्द ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाने जा रही है, जिसमें ‘आप’को देश के अन्य हिस्सों में विस्तार देने पर गंभीरता से प्लान तैयार किया जाएगा। बैठक में बलकार सिंह, कालीदास, संतोष खजूरिया, बीएल कांडले, प्रीती शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन