{"_id":"626ad36cf6eb8a395a2af2a9","slug":"aag-rspura-news-jmu258762963","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव रायपुर गुजरा में आग लगने पर छह कुल्ले जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव रायपुर गुजरा में आग लगने पर छह कुल्ले जले
विज्ञापन
गांव रायपुर गुजरा में लगी आग में जले कुल्ले
- फोटो : RSPURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। गांव रायपुर गुजरा में वीरवार शाम को किसानों द्वारा खेतों में लगाई गेहूं की कटाई के बाद आग के चलते गुज्जर समुदाय के लोगों के छह कुल्ले जल गए। बताया जा रहा है कि खेतों में लग आग इतनी भयानक थी कि दूर-दूर तक धुआं उठता दिख रहा था।
ग्रामीणों द्वारा दमकल विभाग को सूचित करने पर जब तक वह पहुंचते तब तक छह कुल्ले, जिसमें मवेशी व घरेलू समान भी था, जल गया। बाद में दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। खेतों में आग लगने पर कुल्ले में बंधे मवेशियों को बाहर निकाले जाने के बावजूद आग की चपेट आए तीन चार मवेशी झुलसने के साथ कुल्ले के भीतर व खुले में रखा चार भी जल गया। कुल्लों के साथ बने पक्के मकानों तक आग पहुंचने पर दमकल द्वारा काबू पाया गया।
गुज्जर जमात अली ने बताया कि आग में कई मवेशी मारे जाने के साथ कुल्लों में पड़ा समान व मवेशियों के लिए रखा चारा जलने पर काफी नुकसान उठाना पड़ा। सरपंच सीमा देवी ने मांग करते हुए कहा कि आग में कई मवेशी जल गए हैं। उन्होंने प्रशासन से लोगों के हुए नुकसान को देखते हुए राहत राशि उपलब्ध कराने की मांग की। जिन लोगों के कुल्ले जले हैं उनमेंजमात अली पुत्र कासिम दीन, सिराजू पुत्र अब्दुल्ला, फरमान अली बलीदीन, जाकिर हुसैन पुत्र फिरोजदीन, शब्बीर पुत्र दुल्ला व शेर अली पुत्र नवाब दीन शामिल हैं।