{"_id":"6264404143d81d0f5b2f7630","slug":"aag-rspura-news-jmu258426099","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव कोला के पास कुल्ले में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव कोला के पास कुल्ले में लगी आग
विज्ञापन
गांव ममका के पास लगी आग में जला हुआ कुल्ला
- फोटो : RSPURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। गांव कोला के पास शनिवार शाम को किसानों द्वारा काटी गेहूं के उपरांत खेतों में आग लग गई। हवा के चलते गुज्जर शेरू के कुल्ले में भी आग लग गई। कुल्ले में लगी आग पर गांव के लोगों ने काबू पाने का प्रयास किया। बाद में दमकल कर्मियों को जानकारी दी गई। उन्होंने आग पर काबू पाया। आग में कुल्ले में रखा कीमती सामान जलकर राख हो गया।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय पर दमकल गाड़ी नहीं पहुंचती तो आसपास भी आग लग सकती थी। कुल्ले में लगी आग के चलते नुकसान को देखते हुए सरकार से शेरू के परिवार को राहत राशि मुहैया कराने की मांग की। वहीं गांव कोटली मियां फत्ता में एक किसान द्वारा गेहूं की फसल को काटकर बनाए 100 बंडल रखे गए थे, आग से जलकर राख हो गए।
फोटो
किसान गेहूं की फसल समेटने में जुटे
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में किसान मौजूदा समय गेहूं की कटाई में जुटे हैं। प्रवासी श्रमिकों के क्षेत्र में नहीं पहुंचने से ज्यादातर किसान कंबाइन मशीन से फसल की कटाई करा रहे हैं।
विज्ञापन
किसानों का कहना कि मशीनों से कटाई में उनको पैसों की बचत के साथ साथ समय की भी बचत होती है। हालांकि उनको मवेशियों के लिए भूसे के लिए अलग से पैसे खर्च करना पड़ रहे हैं। उसके बावजूद ज्यादातर किसान मशीन से ही कटाई करा रहे हैं। स्थानीय किसान रमेश सिंह ने कहा कि मौसम खराब होने से पहले पहले वह अपनी फसल को समेटने में जुटे हैं। बारिश होने से फसल को नुकसान होने की आशंका बनी रहती है। किसान मोहन लाल ने कहा कि जिस तरह से फसल को आग लगने की घटनाएं में बढ़ोतरी हुई है। इससे वे अपनी फसल को लेकर चिंतित हैं। जल्दी से जल्दी मशीनों से कटाई कराकर फसल को समेटने में जुटे हैं। वहीं क्षेत्र में मौजूदा समय करीब तीस कंबाइन मशीन गेहूं की फसल की कटाई में जुटी हैं। अनुमान है कि दस दिन के अंदर क्षेत्र में गेहूं की कटाई का काम पूरा हो जाएगा।