फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   aag

गांव सतराईया में सड़क किनारे खेत में गेहूं की फसल को आग लगी 18-07-48

विज्ञापन
aag
आरएस पुरा। कस्बे के साथ सटे गांव सतराईया में सड़क किनारे खेतों में लगी गेहूं की फसल में बुधवार सुबह आग लग गई। राहगीरों ने खेत में लगी आग देखी और स्थानीय लोगों को जानकारी दी। साथ ही दमकल विभाग को सूचित करने पर समय रहते कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आग में किसान सतपाल की लगभग एक कनाल गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मौके पर मौजूद प्रीतम लाल ने बताया कि समय पर सड़क किनारे खेतों में खड़ी गेहूं की आग लगने के बारे में जानकारी मिलने पर दमकल कर्मियों ने काबू पाया। अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो साथ के खेतों में खड़ी कई एकड़ गेहूं की फसल भी जल जाती। दमकल विभाग के अधिकारी हरदीप सिंह ने कहा कि किसानों को चाहिए कि वह इन दिनों खेतों पर विशेष नजर रखें। उन्होंने कहा कि आरएस पुरा, मीरां साहिब थानों सहित दूसरी पुलिस पोस्टों या दमकल विभाग के कार्यालय में आग की घटना होने पर सूचित करें, ताकि समय रहते काबू पाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed