{"_id":"6251e19c96923113b81ff759","slug":"aag-rspura-news-jmu2574680131","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपजिले में अतिरिक्त दमकल वाहन लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपजिले में अतिरिक्त दमकल वाहन लगाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। वर्तमान में आग की घटना से निबटने के लिए आरएस पुरा केवल दो ही दमकल वाहन के भरोसे है। ऐसे में किसी स्थान पर आग लगने की घटना पर तत्काल काबू पाना बड़ी दिक्कत की बात है। इसके लिए उपजिले में अतिरिक्त दमकल वाहन लगाए जाने की स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं।
कुल्लियां में दमकल विभाग का कार्यालय होने पर इस समय दो वाहन हैं। उपजिले की अगर भौगोलिक स्थिति को देखा जाए तो बीस किलोमीटर की दूरी पर आग की घटना होने पर समय पर दमकल वाहन नहीं पहुंच पाता, जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अब जब किसानों द्वारा लगाई गेेहूं की फसल लगभग पक कर तैयार होने पर इन दिनों अक्सर आगजनी की घटनाओं में बढ़ोतरी होने पर किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है।
बाजार एसोसिएशन के प्रधान सचिन चोपड़ा का कहना है कि आरएस पुरा से पांच किलोमीटर की दूरी पर दमकल विभाग का कार्यालय होने पर जब कभी भी कस्बेे व इसके आसपास कोई आगजनी की घटना घटती है, तो वाहन के देरी से पहुंचने पर आग पर काबू पाना मुश्किल बन जाता है। उन्होंने कहा कि कस्बेे में एक वाहन होना चाहिए ताकि समय पर वाहन के पहुंचने पर लगी आग पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन
गांव हरिपुर के राजेश शर्मा का कहना है कि आरएस पुरा कस्बे में दमकल का वाहन मौजूद होने पर सीमावर्ती गांव में कहीं पर आगजनी घटना पर वाहन जल्दी पहुंचे। इसके लिए आरएस पुरा में रखे जाने की व्यवस्था की जाए।
स्वरूप सिंह का कहना है कि इन दिनों गेहूं की फसल पककर तैयार है और आग लगने से सैकड़ों एकड़ जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल हर वर्ष जलकर बर्बाद हो जाती है। उन्होंने कहा कि जब तक गेहूं की फसल की कटाई नहीं हो जाती तब तक दो अतिरिक्त दमकल के वाहन लगाए जाएं, ताकि आगजनी की घटना पर समय रहते लगी आग पर काबू पाया जा सके।
सरपंच दर्शन चौधरी का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्र के किसानों की बेहतरी के लिए बासपुर व चकरोई में दमकल वाहन लगाए जाएं, ताकि खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को आग लगने पर समय रहते काबूू पाया जा सके। हर वर्ष खेतों में खड़ी हजारों एकड़ गेहूं जलकर राख हो जाती है। कुल्लियां से वाहन चकरोई व बासपुर तक पहुंचने पर काफी समय लग जाता है।
-----
इस समय दो दमकल वाहन है। दो अतिरिक्त वाहन चकरोई व बासपुर में लगाए जाने के लिए उच्चधिकारियों के ध्यान में लाया गया है। उम्मीद है कि गेहूं की कटाई का कार्य पूरा होने तक इन गांव में सेवा मिलेगी।
-हरदीप सिंह, कुल्लिया में दमकल विभाग में नियुक्त अधिकारी