{"_id":"79875e056c2ab4e0c34f176eeaffb813","slug":"a-worker-dies-falling-into-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुआं धंसने से एक मजदूर की मौत, चार को बचाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुआं धंसने से एक मजदूर की मौत, चार को बचाया गया
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 28 Jul 2014 12:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंदवाड़ा इलाके के एक गांव में कुएं की सफाई करते वक्त एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं चार मजदूरों को मौत से बचा लिया गया। सभी मजदूरों को सफाई के लिए कुएं में उतारा गया था, लेकिन इसके किनारों को मलवा गिर गया।
विज्ञापन
हादसा बाटपोरा गांव का है। यहां के कुएं का सफाई कराने का काम चल रहा था। सफाई के लिए पांच मजदूरों को कुएं में उतारा गया। जब सभी मजदूर सफाई में जुटे थे, इसी दौरान कुएं के किनारों से मलवा गिर गया।
विज्ञापन
इसमें सभी मजदूर दब गए। हादसे के बाद वहां मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आननफानन में पुलिस को भी खबर दी गई। पुलिस और फायर सर्विसेस विंग ने मौके पर पहुंच कर पांचों मजदूरों को कुएं से बाहर निकाला।
विज्ञापन
मलवे में दबने से सभी बेहोश हो गए थे। सभी को हंदवाड़ा के उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फयाज अहमद निवासी बटकूट की मौत हो गई। अन्य मजदूरों को बेहतर उपचार के लिए श्रीनगर लाया गया।