फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   A village of Doda district of Jammu Kashmir lightens up as it gets electric connection for first time

जम्मू-कश्मीर के एक गांव में पहली बार जला बल्ब, दूर हुआ दशकों का अंधकार

Sun, 17 Jan 2021 10:40 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 17 Jan 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
A village of Doda district of Jammu Kashmir lightens up as it gets electric connection for first time
सांकेतिक तस्वीर
जम्मू-कश्मीर में पर्वतीय डोडा जिले के गनौरी-तांटा गांव में रविवार को पहली बार बिजली के एक बल्ब की रोशनी दिखाई दी, जिससे ग्रामीणों के जीवन से दशकों का अंधकार समाप्त हो गया।
विज्ञापन


एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के आदेश पर गांव का विद्युतीकरण कार्य किया गया था। स्थानीय लोगों के एक समूह ने अंतिम एलजी मुलाकात कार्यक्रम में उनके सामने मांग रखी थी।
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने डोडा जिला प्रशासन को एक महीने के भीतर गांव का विद्युतीकरण सुनिश्चित करने को कहा था। जिला प्रशासन द्वारा सुदूर गांव को विद्युतीकृत करने का कार्य 15 दिनों के रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपराज्यपाल के निर्देशों पर जिला प्रशासन ने जम्मू विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेपीडीसीएल) के साथ समन्वय कर मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद युद्ध स्तर पर काम शुरू कर दिया।


प्रवक्ता ने बताया कि ग्रामीणों के साथ ऐतिहासिक क्षण का जश्न मनाने के लिए, जिला विकास आयुक्त (डीडीसी) सागर डी डोईफोड ने गांव का दौरा किया और औपचारिक रूप से इस गांव के विद्युतीकृत किए जाने की घोषणा की। डीडीसी ने ग्रामीणों को पहली बार बिजली आपूर्ति मिलने पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed