{"_id":"5d43aa488ebc3e6ce212ae1e","slug":"a-vehicle-of-55-rashtriya-rifle-was-targeted-by-an-ied-in-south-kashmir-shopian-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आईईडी ब्लास्ट, सेना के बस्तर बंद वाहन को बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आईईडी ब्लास्ट, सेना के बस्तर बंद वाहन को बनाया निशाना
Fri, 02 Aug 2019 08:43 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: राजेश सैनी
Updated Fri, 02 Aug 2019 08:43 AM IST
सार
- जम्मू कश्मीर के शोपियां में आईईडी ब्लास्ट
- सेना के वाहन को बनाया निशाना
- वाहन में 55 राष्ट्रीय राइफल के जवान थे सवार
विज्ञापन
आईडी ब्लास्ट में क्षतिग्रस्त हुआ सेना का वाहन
- फोटो : ANI
विस्तार
जम्मू कश्मीर के शोपियां में शुक्रवार को आतंकियों ने आईईडी लगाकर सेना के वाहन को निशाना बनाया। इस वाहन में 55 राष्ट्रीय राइफल के जवान सवार थे। हालांकि इस धमाके में किसी भी जवान को ज्यादा चोटें नहीं आईं हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शोपियां के दरबाग वतची इलाके में शुक्रवार तड़के तीन बजे आतंकियों ने आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगाकर सेना के बस्तर बंद वाहन को निशाना बनाया। इस धमाके में जवानों को मामूली चोटें आईं हैं। वहीं सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया है।
विज्ञापन
J&K: A vehicle of 55 Rashtriya Rifle (RR) was targeted by an Improvised Explosive Device (IED) in South Kashmir’s Shopian district earlier today. No injury or casualty reported in the incident, however the vehicle suffered minor damage pic.twitter.com/tKhHt8jeV5
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 2, 2019
उधर, जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में गुरुवार देर रात आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया जबकि दो जवान घायल हुए हैं।
शोपियां जिले के पांडुन्सन इलाके में सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने गुरुवार देर रात तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी।
जिसके बाद सेना, सीआरपीएफ और एसओजी की टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली। सैन्य सूत्रों की माने तो इस मुठभेड़ में दो से तीन आतंकी मौजूद हैं और लगातार दोनों तरफ से फायरिंग जारी है।