फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   A new foot overbridge will connect seven platforms.

Jammu News: सात फ्लेटफार्मों को जोड़ेगा नया फुट ओवर ब्रिज

Tue, 30 Sep 2025 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 30 Sep 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
A new foot overbridge will connect seven platforms.
जम्मू। जम्मू रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन नया फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) यात्रियों के लिए सुविधाजनक और आधुनिक बनाया जा रहा है। यह सात प्लेटफार्म को जोड़ेगा। इसमें दो पर लिफ्ट लगाई जा रही है। इसका 70 प्रतिशत तक काम पूरा हो चुका है। नए एफओबी तक आने-जाने के लिए यात्रियों को लिफ्ट की सुविधा मिलेगी। इससे बुजुर्गों, दिव्यांग यात्रियों को अधिक राहत होगी।
विज्ञापन

एक नंबर प्लेटफार्म से सात नंबर तक जाने के लिए यात्री लिफ्ट से एफओबी पर पहुंच पाएंगे। इस एफओबी से हर प्लेटफार्म तक जाने के लिए जानकारी उर्दू, अंग्रेजी और डोगरी में लिखी मिलेगी। इससे यात्री आसानी से जान सकेंगे कि उन्हें किस प्लेटफार्म पर जाना है। इसके अलावा एफओबी पर पर्याप्त सुरक्षा रेलिंग बनाई गई हैं। एफओबी के पूरा होने के बाद जम्मू रेलवे स्टेशन और आधुनिक, सुरक्षित और सुलभ बन जाएगा। इससे यात्रियों को बेहतर अनुभव और सुविधाजनक यात्रा होगी। यह एफओबी वर्तमान रेलवे स्टेशन के भवन को नए भवन से जोड़ेगा। एफओबी रेलवे स्टेशन जम्मू के पुनर्विकास योजना के तहत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed