फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   A Moment in Women Empowerment and National Pride: Shakti Udghosh Foundation Unveils Jerseys for 'Shakti Yatra

Jammu Kashmir Bike Ride: 26 महिलाओं की टीम करेगी 2000 किलोमीटर की बाइक यात्रा, जम्मू से रेजांग-ला तक का सफर

Wed, 16 Jul 2025 03:47 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 16 Jul 2025 03:47 PM IST
सार

शक्ति उद्घोष फाउंडेशन ने जम्मू में राइड विद प्राइड 2.0 की जर्सी लॉन्च की, जिसमें 26 महिला बाइकर 2000 किमी की यात्रा पर निकलेंगी। यह रैली ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और शहीदों को समर्पित है जम्मू से रेजांग-ला तक जाएगी।

विज्ञापन
A  Moment in Women Empowerment and National Pride: Shakti Udghosh Foundation Unveils Jerseys for 'Shakti Yatra
शक्ति उद्घोष फाउंडेशन ने जम्मू में राइड विद प्राइड 2.0 की जर्सी लॉन्च की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शक्ति उद्घोष फाउंडेशन ने आज जम्मू में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर 'शक्ति यात्रा वील्स ऑफ वेलर राइड विद प्राइड 2.0' की आधिकारिक जर्सी का अनावरण किया। यह देश की सबसे बड़ी ऑल-वूमेन बाइक रैली है, जिसमें देशभर की 26 महिला राइडर्स हिस्सा ले रही हैं।

विज्ञापन


इस अभियान की अगुवाई कर रहीं  प्रीति चौधरी, शक्ति उद्घोष फाउंडेशन की संयोजक, ने बताया कि यह यात्रा सिर्फ बाइक की नहीं, बल्कि भारत की बेटियों की बहादुरी, एकता और देशभक्ति की गूंज है। जम्मू से शुरू होकर रेजांग-ला तक की यह 2000 किलोमीटर की कठिन यात्रा, हमारे वीरों को श्रद्धांजलि देने और महिला शक्ति को आगे बढ़ाने का एक ऐतिहासिक कदम है।

विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित
इस वर्ष की शक्ति यात्रा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्पित है, जो लद्दाख की ऊंचाई पर देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को नमन करती है। यह यात्रा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की पहल माय भारत पदयात्रा से भी जुड़ी हुई है। यह सिर्फ एक बाइक रैली नहीं, बल्कि एक राष्ट्र निर्माण का अभियान है, जिसमें महिलाएं प्रेरणा का स्रोत बन रही हैं।

महिला शक्ति का प्रतीक
इस अभियान में दिल्ली की लेट्स राइड क्लब, इंदौर की बिकर्नी ग्रुप और कई राज्यों की स्वतंत्र महिला राइडर्स शामिल हैं। इस अवसर पर शिवानी पवार, आरती मल्होत्रा, ईशा बाली, अंजलि शर्मा और नितीश सिंघल जैसे देश की जानी-मानी महिला बाइकर भी मौजूद रहीं। सभी ने एक स्वर में देशभक्ति और महिला सशक्तिकरण की बात की।

प्रीति चौधरी ने कहा यह जम्मू से रेजांग-ला तक भारत की नारी शक्ति की गूंज है। यह हर किलोमीटर एक श्रद्धांजलि है, हर इंजन की आवाज एक सलामी, और हर राइडर भारत की नारी शक्ति का प्रतीक है।
2016 से शक्ति उद्घोष फाउंडेशन इस प्रेरणादायक मुहिम को चला रहा है। 

विज्ञापन

एक राष्ट्र, एक आवाज, एक यात्रा
शक्ति यात्रा 2.0 न सिर्फ सीमाओं की ओर एक राइड है, बल्कि यह देशभक्ति, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर हर दिल को जोड़ेगी। 26 महिलाएं तिरंगा थामे, पूरे गर्व से इतिहास रचने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed