{"_id":"6711982f7b2dd1e73f0c6594","slug":"a-minor-girl-found-samba-news-c-289-1-sjam1009-103929-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अपहृत नाबालिग लड़की बरामद, अपराध के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने पकड़ा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अपहृत नाबालिग लड़की बरामद, अपराध के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने पकड़ा आरोपी
Fri, 18 Oct 2024 04:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Fri, 18 Oct 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। पुलिस थाना सांबा में दर्ज अपहरण के मामले में पुलिस ने फलाएं मंडाल जिला जम्मू से अपहृत नाबालिग लड़की को बरामद कर किशोर को पकड़ लिया है।
जानकारी के अनुसार बिहार निवासी अपहृत लड़की की मां ने पुलिस चौकी सपवाल में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसमें कहा गया था कि उनकी 13 वर्षीय बेटी का किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना सांबा में मामला दर्ज करने के बाद अपहृत लड़की की तलाश शुरू की गई। डीएसपी मुख्यालय के तहत पुलिस चौकी सपवाल की विशेष टीमों ने थाना प्रभारी सांबा व पुलिस चौकी सपवाल के नेतृत्व में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। पुलिस ने फलाएं मंडाल जिला जम्मू से किशोर के साथ अपहृत लड़की का पता लगाने में सफल रही। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। मामले की जांच जारी है।