कुपवाडा में सेना ने एक आतंकी को मार गिराया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई दिनों से सेना द्वारा चलाए जा रहे सर्च अभियान ते तहत सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मुठभेड में मार गिराया। यह मुठभेड मंगलवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाडा में सुबह के समय हुई है।
सेना के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक सेना ने एलओसी के नजदीक धन्नी के जंगलों में एक बड़ा सर्च अभियान चलाया हुआ था। सेना को सूचना मिली थी कि इन जंगलों में कुछ आतंकवादी छुपे हुए हैं।
सेना द्वारा चलाए जा रहे संयुक्त अभियान के तहत जब इस इलाके में सर्च अभियान चल रहा था तभी जंगल में छुपे आतंकवादी ने सुरक्षाबलों के उपर फायरिंग करनी शुरु कर दी।
किसी बड़े हमले की फिराक में
सेना द्वारा की गई जबावी फायरिंग में आतंकवादी को मार गिराया गया। इस आतंकवादी के पास से एक एके-47 और कुछ जिंदा करतूस मिले है। फिलहाल आतंकवादी की शिनाख्त नहीं की जा सकी है।
सेना के प्रवक्ता का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से सीमा पर घुसपैठ की घटनाओं में अचानक से काफी बड़ोंत्तरी हुई है। जिसको देखते हुए सीमा पर चौकसी बड़ा दी गई है।
सेना के प्रवक्ता का कहना है कि इलाके में सर्च अभियान जारी है और आतंकवादी छिपे होने की संभावना है।