{"_id":"4b13af31459f908077b92924f326f324","slug":"a-man-died-of-heart-attack-after-earthquake-late-night-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप से सहमा युवक, दिल का दौरा पड़ने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप से सहमा युवक, दिल का दौरा पड़ने से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 27 Dec 2015 05:47 AM IST
विज्ञापन
देर रात आए भूकंप आने से जम्मू कश्मीर में मेंढ़र के गुलाठा हर्नी क्षेत्र के एक युवक की हदय गति रूक जाने के कारण मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मेंढ़र के गुलाठा हर्नी निवासी जारिद अहमद पुत्र शेर मोहम्मद को देर रात आए भूकंप से झटका लगा। सहमे जारिद अहमद को दिल का दौरा पड़ा जिससे हर्ट अटैक के कारण उसकी मौत हो गई।
32 वर्षीय जारिद अपने बच्चों के साथ भूकंप के बाद घर से बाहर निकला, जहां मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गौरतलब है कि रात 12.44 पर पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। जिसका केद्र अफगानिस्तान बताया गया था। भूकंप के झटको की तीव्रता 6.4 बताई गई है।
विज्ञापन