{"_id":"687d4a7888436a936f0ab1cd","slug":"a-huge-fire-broke-out-in-three-houses-in-anantnag-srinagar-news-c-264-1-sr11001-104108-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अनंतनाग में तीन घरों में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अनंतनाग में तीन घरों में लगी भीषण आग
विज्ञापन
अनंतनाग के शिरपोरा इलाके में भीषण आग लगने से तीन रिहायशी मकान पूरी तरह जल गए। यह आग एक घर से शुरू हुई थी, जिसने देखते ही देखते आसपास के दो अन्य मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक आग ने तीनों घरों को बुरी तरह जला दिया था। हादसे के बाद स्थानीय विधायक पीरजादा सईद ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और हालात का जायजा लिया। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि सरकार की ओर से उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों के लिए नए मकान बनाने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी और राहत सामग्री भी प्रदान की जाएगी। प्रशासन ने भी घटनास्थल का दौरा कर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है और प्रभावितों के लिए तात्कालिक राहत शिविर की व्यवस्था की जा रही है।