{"_id":"5ab54b1a4f1c1beb3f8b4943","slug":"a-grenade-was-lobbed-towards-161-bn-of-crpf-at-kehkasha-hotel-khayam-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः फुस्स हो कर रह गया सीआरपीएफ के हेडक्वार्टर पर दागा गया ग्रेनेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः फुस्स हो कर रह गया सीआरपीएफ के हेडक्वार्टर पर दागा गया ग्रेनेड
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
greanade
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर के डाउन टाउन इलाके में सीआरपीएफ के हेड हेडक्वार्टर पर आतंकियों ने ग्रेनेड दागा। गनीमत रही कि ग्रेनेड नहीं फटा, जिस कारण कोई नुकसान नहीं हो पाया। जवानों ने इलाके को घेर कर तलाशी अभियान छेड़ दिया है।
विज्ञापन
सीआरपीएफ के प्रवक्ता राजेश यादव ने अमर उजाला को फोन पर बताया कि श्रीनगर के पुराने शहर के खयाम इलाके में होटल कहकशां में सीआरपीएफ की 161 बटालियन के हेडक्वार्टर पर शाम करीब पौने सात बजे आसपास की गलियों में से स्थानीय युवकों ने पत्थर बरसाने शुरू किए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस बीच भीड़ का फायदा उठाते हुए आतंकियों ने हेडक्वार्टर की ओर ग्रेनेड दागा जो परिसर में आ गिरा। यादव के अनुसार ग्रेनेड आधा जल गया, लेकिन फटा नहीं। गौरतलब है कि इस घटना के तुरंत बाद पुलिस और सीआरपीएफ ने आस पास के इलाकों की घेराबंदी कर तलाशी अभियान छेड़ दिया है।
विज्ञापन
A grenade was lobbed towards 161 BN of CRPF near Kahkashan Hotel in Srinagar's Nowpora, area cordoned off: CRPF #JammuAndKashmir
— ANI (@ANI) March 23, 2018
प्लास्टिक बुलेट्स से डरे अलगाववादी
कश्मीर में प्लास्टिक बुलेट्स के इस्तेमाल के केंद्र सरकार के फैसले से अलगाववादी डर गए हैं। हुर्रियत (एम) के अध्यक्ष मीरवाइज मोलवी उमर फारूक ने शुक्रवार को जामिया मस्जिद में नमाज पढ़ाने के बाद ट्वीट किया।
लिखा, बुलेट, टियरगैस शैल, पेलेट, पावा शैल बरसाने के बाद अब भारत सरकार द्वारा प्लास्टिक बुलेट्स के साथ एक्सपेरिमेंट का फैसला किया गया है। मीरवाइज की प्रतिक्रिया हाल ही में लोक सभा में हंस राज अहीर की ओर से दिए गए बयान के बाद सामने आई है जिसमें उन्होंने कहा कि सरकार अब जम्मू कश्मीर में कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए कम घातक प्लास्टिक बुलेट के इस्तेमाल के लिए सोच रही है।