जम्मू कश्मीरः गुब्बारे के साथ मिली एक डायरी, लिखा था- मूसा भाई का बदला लेंगे, फिदायीन हमला करेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के छन्नी हिम्मत इलाके में एक गुब्बारे के साथ डायरी के पेज पर लिखा संदिग्ध संदेश बरामद होने के बाद तमाम खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। रविवार को कई एजेंसियों ने क्षेत्र का दौरा किया और इसकी जानकारी जुटाई। जिस घर से गुब्बारा मिला। उनसे भी पूछताछ की गई।
पुलिस ने इलाके में सीसीटीवी खंगाले, ताकि पता लग सके कि किस तरफ से यह गुब्बारा आया। बता दें कि इसमें ‘मूसा भाई की मौत का बदला लेंगे’ लिखा गया है। अंग्रेजी में लिखे संदेश में जम्मू में फिदायीन हमले की धमकी दी गई है।
पुलिस ने रविवार को इलाके में कुछ गुब्बारे बेचने वालों की जानकारी भी जुटाई। पता किया कि शनिवार को क्षेत्र में कोई गुब्बारे बेचने आया था या नहीं। उधर, पुलिस ने इसे किसी की शरारत बताया है। ठीक इसी तरह का एक संदेश पत्र तीन साल पहले जम्मू के एसएसपी को भी दिया गया था। जिसके बारे में पुलिस आज तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
छन्नी हिम्मत में नायब तहसीलदार के कार्यालय के पास रिटायर्ड प्रिंसिपल चंद्रशेखर का घर है। इनके घर के आंगन में पड़े गमलों के बीच शनिवार एक गुब्बारा पड़ा हुआ मिला। परिवार के सदस्यों की इस पर नजर पड़ी तो देखा कि इसके साथ धागे से एक छोटा सा कागज बंधा हुआ है। जिस पर अंग्रेजी में लिखा गया था कि ‘वह मूसा भाई की मौत का बदला लेंगे। जम्मू में फिदायीन हमला करेंगे।’
परिवार के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। एसएचओ रत्न सिंह का कहना है कि एक डायरी के छोटे से पेज पर यह लिखा हुआ संदेश मिला है। यह किसी की शरारत है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सारा इलाका वीआईपी है। आसपास के घरों में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।