{"_id":"59dccd274f1c1bcc538b6b6a","slug":"a-dead-body-found-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":" संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Tue, 10 Oct 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
dead body
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणवीर नहर से संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद किया गया। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार शव किसी 45 और 50 वर्ष की आयु के व्यक्ति का है। शव ज्यादा दिनों में पानी में होने के कारण पहचाना नहीं जा रहा था। शव को निकालने के लिए सुबह दस बजे से चार बजे तक कोशिशों को जारी रखा गया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार सिंचाई विभाग के कर्मचारियों से किसानों ने शिकायत की थी कि पटोली ब्राह्मणा स्थित सुआ नंबर 5 ऐ में पानी कम आ रहा है। इसको लेकर विभाग के जेई और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने सुऐ के मुहाने की सफाई करने के लिए लोहे की कुंडी का इस्तेमाल किया। कुंडी की मदद से पेड़ों की टहनियों के मुहाने से हटाया गया।
विज्ञापन
इस बीच कुड़ी से अटक कर किसी की बाजू पानी से बाहर आई। कर्मचारियों की ओर से तुरंत दोमाना पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस की ओर से कर्मचारी को शव निकालने को नहर में उतारा गया। लेकिन पानी का बहाव ज्यादा होने के कारण वह कामयाब नहीं हो पाया। इस बीच नहर में पानी कम करने को विभागीय अधिकारियों से कहा गया।
विज्ञापन
दोपहर चार बजे के करीब जब नहर में पानी कम हुआ तब सुआ के मुहाने में फंसा शव सुआ में आगे सरक गया। जिसे बाद में निकाल कर जीएमसी अस्पताल के शव ग्रह में पहचान के लिए रखा गया है। फिलहाल पुलिस ने आरपीसी की धारा 174 में मामला दर्ज किया है।