फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   921 medical officer got selected in record time of three months in Jammu Kashmir

जम्मू-कश्मीर: 921 मेडिकल ऑफिसर नियुक्त, तीन माह के रिकार्ड समय में डाक्टरों का चयन

Wed, 16 Jan 2019 11:00 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 16 Jan 2019 11:00 AM IST
विज्ञापन
921 medical officer got selected in record time of three months in Jammu Kashmir
- फोटो : Demo Pic
जम्मू-कश्मीर के ग्रामीण व दूरदराज क्षेत्रों में डाक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए 921 मेडिकल आफिसर (एमओ) की नियुक्तियां की गई हैं। फास्ट ट्रैक पर हुई इन नियुक्तियों के लिए स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


संबंधित एसआरओ के तहत तीन माह के रिकार्ड समय में इन डाक्टरों की नियुक्तियां की गई हैं। राज्यपाल सत्यपाल मलिक, राज्यपाल के सलाहकार के. विजय कुमार और मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने नव नियुक्त चिकित्सा अधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग को चयन करने के लिए मेडिकल आफिसरों के एक हजार रिक्तियों को संदर्भित किया था। लिखित परीक्षा के बाद आयोग ने 921 उम्मीदवारों को चिकित्सा अधिकारियों के रूप में चयन करने की सिफारिश की। इसमें 35 को जिला अनंतनाग, बांदीपोरा में 18, बारामुला में 58, बडगाम में 28, डोडा में 119, गांदरबल में 33, जम्मू में 32, कारगिल में 52, कठुआ में 84, किश्तवाड़ में 46, कुपवाड़ा में 62, कुलगाम में 30, लेह में 33, पुलवामा में 27, पुंछ में 81, रामबन में 56, राजोरी में 57, रियासी में 16, सांबा में 08, शोपियां में 15 और उधमपुर में 41 मेडिकल आफिसरों को नियुक्त किया गया है। इनमें से विशेषज्ञता वाले 185 चिकित्सा अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी आदेश के अनुसार मेडिकल आफिसर 21 दिन की अवधि के भीतर संबंधित डीडीओ को रिपोर्ट देंगे। रिपोर्ट नहीं करने के मामले में बिना किसी नोटिस के नियुक्ति रद्द करने का प्रावधान रहेगा।


चिकित्सा अधिकारियों को जिला स्तर पर दिए जाने वाले प्रेरण प्रशिक्षण से गुजरना होगा, जिसकी देखरेख राज्यपाल के सलाहकार के. विजय कुमार और प्रमुख सचिव एचएंडएमई अटल डुल्लू करेंगे। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग ने 37 उम्मीदवारों की सिफारिशों को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed