{"_id":"5bdada1fbdec22693f5f628e","slug":"91541069343-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरहद से लेकर शहर के चप्पे चप्पे पर हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरहद से लेकर शहर के चप्पे चप्पे पर हाई अलर्ट
Updated Thu, 01 Nov 2018 04:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू में सचिवालय शुरू होने से पहले रविवार को तमाम अधिकारियों ने सुरक्षा पर मंथन किया। राज्यपाल के सुरक्षा सलाहकार के. विजय कुमार की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। इसमें पुलिस और सिविल प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे।
विजय कुमार ने अधिकारियों से सचिवालय, राजभवन और वीआईपी इलाकों में सुरक्षा के फुलप्रूफ बंदोबस्त करने को कहा। महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में सुरक्षाकर्मियों को तैनात करने के लिए कहा। जम्मू शहर और सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा मजबूत करने पर जोर दिया गया। खासकर उन क्षेत्रों को चिह्नित करने के लिए कहा गया, जहां किसी अप्रिय घटना होने की आशंका है। इन क्षेत्रों पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को तैनात करने के लिए कहा गया है। अधिकारियों से कहा गया है कि वह सुरक्षा के बड़े से बडे़ इंतजाम करें। सभी एजेंसियां इसके लिए तालमेल बनाकर रखें। यदि कहीं पर भी कोई खुफिया इनपुट मिलता है, तो उसको आपस में साझा करें, ताकि वक्त रहते कार्रवाई की जा सके।
जम्मू संभाग में सुरक्षा को मजबूत करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों के बारे भी चर्चा हुई। आईजी जम्मू ने बैठक में सुरक्षा बंदोबस्तों की जानकारी दी। बैठक में मुख्य सचिव बी वी आर सुब्रह्मण्यम, डीजीपी दिलबाग सिंह, डिवकॉम जम्मू संजीव वर्मा, आईजी जम्मू एसडी सिंह जमवाल, नगर निगम आयुक्त अरविंद कोतवाल, एसएसपी जम्मू विवेक गुप्ता सहित बीएसएफ, सीआरपीएफ, सेना और सिविल प्रशासन के कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
जम्मू शहर को जोड़ने वाले 17 स्थानों पर नाके लगाए गए
मंदिरों के शहर में प्रवेश करने वाले 17 स्थानों पर नाके लगाए गए हैं। यह सभी प्वाइंट हाई अलर्ट पर रहेंगे। दरबार मूव को लेकर राज्य पुलिस की तरफ से यह व्यवस्था की गई है, ताकि शहर में आने जाने वाले हर एक व्यक्ति पर नजर रखी जा सके। आईजी जम्मू ने बैठक में इसकी जानकारी दी।
होटलों पर भी कड़ी नजर
दरबार मूव के चलते शहर में होटल और लाज पर कड़ी नजर रखी जा रही है। क्योंकि दरबार मूव के चलते कई लोग होटलों में आकर रुकते हैं। इसकी आढ़ में आतंकी या फिर कोई शरारती तत्व आकर रुक सकते हैं। पुलिस ने होटल मालिकों से भी बात की है कि वह होटलों में रुकने और आने जाने वालों की पूरी पहचान के बाद ही उनको होटल में दाखिल होने दें।
बॉर्डर जिलों में भी अलर्ट
दरबार मूव के चलते जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। बॉर्डर के इलाकों में अलर्ट जारी करते हुए सुरक्षा को पुख्ता करने का निर्देश दिया गया है। सीमावर्ती इलाकों से शहर को जोड़ने वाले तमाम नाकों पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। बॉर्डर पर घुसपैठ न हो, इसके लिए भी पर्याप्त बंदोबस्त करने के लिए कहा गया है।