फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   मजदूर के बेटे ने नाम किया रोशन

मजदूर के बेटे ने नाम किया रोशन

Tue, 11 Sep 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
मजदूर के बेटे ने नाम किया रोशन
रियासी। मजदूर के बेटे ने तलवारबाजी के खेल में दमदार प्रदर्शन दिखाते हुए देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक प्राप्त किया है।
विज्ञापन

जिले के गांव सलाल निवासी अजय कुमार चलोत्रा पुत्र बाबूराम ने बैंकाक में दो से छह सितंबर के बीच आयोजित अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत कर अपने जिले के साथ ही रियासत और देश का नाम रोशन किया है। दसवी कक्षा के छात्र अजय कुमार नेशनल इंस्टीट्यूट आफ स्पोर्ट्स पटियाला में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। बड़ी बात यह कि उनका चयन टारगेट ओलंपिक्स पोडियम में भी हो चुका है। अजय ने तलवारबाजी के शौक को पूरा करने के लिए अपने मजदूर पिता का पूरा साथ दिया। उनके काम में हाथ बटाकर वह अपनी प्रैक्टिस के लिए भी जाता था। पिछले वर्ष अजय ने राष्ट्रीय स्तर पर हुई तलवारबाजी प्रतियोगिता में एक सिल्वर तथा एक कांस्य पदक जीत कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। बैंकाक में हुई तलवारबाजी प्रतियोगिता में अजय ने इप्पी में शानदार खेल दिखाते हुए कांस्य जीता।

अजय चलोत्रा के कोच अजय कुमार ने बताया कि मात्र पंद्रह वर्ष की आयु में कांस्य पदक जीतना बड़ी उपलब्धि है। तलवारबाजी के लिए खुद रुपये जोड़े और उसके लिए जरूरी सामान भी खरीदा। बैंकाक में प्रतियोगिता में जाने के लिए डीसी के सहयोग से जिला प्रशासन का भी पूरा साथ मिला। अजय अब अन्य प्रतियोगिताओं की तैयारियों में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed