फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   विकास को 13 मामलों में वन भूमि के उपयोग की मंजूरी

विकास को 13 मामलों में वन भूमि के उपयोग की मंजूरी

Thu, 09 Aug 2018 01:45 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
विकास को 13 मामलों में वन भूमि के उपयोग की मंजूरी
श्रीनगर। राज्य प्रशासनिक परिषद (एसएसी) ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में पेयजल, सड़क, संचरण और जल विद्युत क्षेत्र के लिए 18.53 हेक्टेयर वन भूमि के उपयोग के प्रस्तावों को मंजूरी दी है। राज्यपाल एनएन वोहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रस्तावों की मंजूरी पर मुहर लगाई गई। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 109वीं बैठक में वन सलाहकार समिति (एफएसी) ने इन प्रस्तावों की सिफारिश की थी।
विज्ञापन

मंजूर हुए प्रस्तावों में सेना द्वारा बांदीपोरा वन डिवीजन में दावर गैरीसन में जल आपूर्ति योजना के निर्माण के लिए 0.023 हेक्टेयर वन भूमि का उपयोग शामिल है। इसके अलावा ट्रांसमिशन सेक्टर में पीजीसीएल द्वारा सामाजिक वानिकी डिवीजन पुलवामा में किशनगंगा एचईपी से जुड़े 220 केवी डबल सर्किट अमरगढ़-वागुरा ट्रांसमिशन लाइनों के निर्माण के संरक्षण में आने वाली बाधाओं को हटाने और 132 केवीडी/सी रामबन जम्मू-कश्मीर पीडीडी द्वारा बटोत वन डिवीजन में संगल्डन ट्रांसमिशन लाइन से 7.2765 हेक्टेयर वन भूमि का उपयोग शामिल है। सड़क क्षेत्र में जम्मू वन विभाग (316 पेड़ / पोल) और सामाजिक वानिकी डिवीजन जम्मू (424 पेड़ / पोल) में एनएच-144 ए के जम्मू-अखनूर खंड के लिए 4 लेन अपग्रेडेशन कार्यों के संरक्षण में आने वाली बाधाओं को हटाने में शामिल प्रस्तावों में राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) द्वारा 0.826 हेक्टेयर का उपयोग शामिल है।
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई द्वारा राजोरी वन विभाग में दासल जाटन से दासल सेरान तक सड़क के निर्माण के लिए वन भूमि का, पीएमजीएसवाई द्वारा राजोरी वन विभाग में लो 43 केरी से नागून से सड़क के निर्माण के लिए 2.2825 हेक्टेयर भूमि का उपयोग आदि शामिल है। हाइड्रो पावर सेक्टर में एसएसी द्वारा अनुमोदित प्रस्तावों में जम्मू-कश्मीर ऊर्जा विकास एजेंसी द्वारा अनंतनाग वन डिवीजन में 1.60 मेगावाट से 5.0 मेगावाट तक इचू मिनी हाईडिल प्रोजेक्ट (एमएचपी) के उन्नयन के लिए वन भूमि के अतिरिक्त 1.094 हेक्टेयर और जकेडा द्वारा अनंतनाग वन डिवीजन में 1.80 मेगावॉट से 5.0 मेगावाट तक मावर-अहलान मिनी हाईडिल प्रोजेक्ट (एमएचपी) के उन्नयन के विकास के लिए वन भूमि का अतिरिक्त 0.58 हेक्टेयर का उपयोग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed