फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   आंगनबाड़ी वर्कर्स ने प्रदर्शन बच्चों को किया शामिल

आंगनबाड़ी वर्कर्स ने प्रदर्शन बच्चों को किया शामिल

Sat, 23 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्कर्स ने प्रदर्शन बच्चों को किया शामिल
उधमपुर। मानदेय बढ़ाने व अन्य लंबित मांगों को पूरा करने की मांग पर हड़ताल कर रहीं आंगनबाड़ी वर्कर्स ने अब प्रदर्शन में अपने बच्चों को भी शामिल कर लिया है। आंगनबाड़ी वर्कर्स का कहना है कि हो सकता है कि मासूम बच्चों को देख कर प्रशासन की नींद खुले और उनकी मांगों को राज्यपाल व केंद्र सरकार तक पहुंचा कर पूरा करवाने का प्रयास करे।
विज्ञापन

करीब डेढ़ महीने से आंगनबाड़ी वर्कर्स जिला मुख्यालय में लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं और अभी तक उनकी एक भी मांग पूरी नहीं हुई है। सरकार गिरने के बावजूद आंगनबाड़ी वर्कर्स हड़ताल बंद करने को तैयार नहीं है। डेढ़ महीने के प्रदर्शन के दौरान जिला प्रशासन के किसी अधिकारी ने उनकी मांगों की तरफ गौर नहीं किया है, इसलिए अब आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर ने अपने प्रदर्शन में बच्चों को भी शामिल कर लिया है। शुक्रवार को दोपहर तक डीसी कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान आंगनबाड़ी वर्कर्स ने बताया कि कई महीनों से मानदेय न मिलने के कारण पूरा परिवार आर्थिक परेशानियों से जूझने को मजबूर हैं। उनके बच्चे जरूरत की चीजों को तरस रहे हैं और जब जरूरतें पूरी नहीं पूरी कर पा रही हैं तो अपने साथ प्रदर्शन में शामिल कर लिया है। ताकि प्रशासन को भी पता चले कि बिना मानदेय के किन परिस्थितियों का सामना कर रही हैं। हो सकता है कि प्रशासन का कोई अधिकारी परेेशानी को समझेगा और उनकी मांगों को राज्यपाल व केंद्र सरकार तक पहुंचा पूरा करवाने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed