फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   नमाज अता कर मांगी अमन, शां ति की दुआ

नमाज अता कर मांगी अमन, शां ति की दुआ

Sun, 17 Jun 2018 12:19 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
नमाज अता कर मांगी अमन, शां ति की दुआ
उधमपुर/पंचैरी। आदर्श कॉलोनी स्थित ईदगाह, सैला तालाब स्थित जामा मस्जिद और पंचैरी की मस्जिद में शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह के समय नमाज अता कर देश व राज्य में अमन और शांति के लिए दुआ मांगी। इसके बाद एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान मस्जिद सहित शहर के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

सुबह करीब आठ बजे से ही शहर व ग्रामीण इलाकों से नमाजी ईदगाह व जामा मस्जिद में पहुंचने शुरू हो गए थे। यहां प्रशासन ने नमाजियों की सुविधा के लिए पूरे इंतजाम किए थे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नमाजियों को पूरी जांच के बाद ही मस्जिद के अंदर भेजा जा रहा था। पहले के मुकाबले में इस बार मस्जिदों के बाहर व आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध थे। मस्जिद के अंदर मौलवी नमाजियों को इस विशेष दिन के महत्व की जानकारी दे रहे थे। सुबह करीब नौ बजे हजारों की संख्या में नमाजियों ने नमाज अता कर देश व राज्य में अमन, शांति को मजबूत बनाने और परिवार की सुख समृद्धि के लिए दुआ मांगी। नमाज अता करने के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

नमाजियों ने जरूरतमंदों में बांटी खैरात
नमाज अता करने के लिए छोटे बच्चे नए वस्त्र पहन कर पहुंचे थे, जो आकर्षण का केंद्र बने रहे। बच्चों का गले मिलकर ईद की बधाई देना, सभी को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा था। वहीं मस्जिद में मौजूद डीसी रविंद्र कुमार, विधायक पवन गुप्ता, एसएसपी रईस मोहम्मद भट, एएसपी फैजल कुरैशी को भी औकाफ कमेटी के सदस्यों ने ईद की बधाई दी। नमाजियों ने मस्जिद से बाहर निकल कर बाहर बैठे जरूरतमंद लोगों में खैरात भी बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागों की तरफ से मुहैया कराई गईं सुविधाएं
पीएचई विभाग ने पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की थी। इसी तरह पीडीडी ने बिजली, स्वास्थ्य विभाग ने एंबुलेंस व दमकल विभाग के जवान व अधिकारी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयारी के साथ तैनात रहे। ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पूरे प्रबंध कर रखे थे। पंचैरी में भी मस्जिद में सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अता करने के बाद एक दूसरे को ईद की बधाई दी। पुलिस की तरफ से नमाजियों को मिठाई भेंट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed