{"_id":"5b03dbe24f1c1be6408b71e4","slug":"91526979554-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनेतर में महिलाएं करती हैं सामूहिक खेती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनेतर में महिलाएं करती हैं सामूहिक खेती
Updated Tue, 22 May 2018 02:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। जिले के दूरदराज के गांव खनेतर की महिलाओं ने एक नई पहल करते हुए गांव में स्वयं सहायता समूह बना कर सब्जियों का उत्पादन एवं बिक्री शुरू की है। इसके माध्यम से बड़ी संख्या में महिलाएं अपनी मेहनत से अच्छे पैसे कमा कर परिवार का पालन पोषण करने में सहयोग कर रही है।
इन महिलाओं का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे आने के लिए बार-बार किए जाने वाले आह्वान से उन्हें कुछ कर गुजरने की प्रेरणा मिली है। उन्होंने मिल कर सब्जियां उगाने और उसे व्यवसाय के तौर पर अपनाने का काम किया है। खनेतर की महिलाओं के इस प्रयास की सराहना कृषि विभाग के अधिकारी चरणजीत सिंह, रफीक अहमद और धर्मेंद्र सिंह भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि जिले में कृषि क्षेत्र में खनेतर की महिलाओं का यह अनूठा और पहला प्रयास है। इससे पहले इस क्षेत्र में कोई भी महिलाओं का स्वयं सहायता समूह नहीं था। अब इन्हें देख कर हम अन्य क्षेत्रों में भी इस प्रकार के समूहों का गठन करने के लिए महिलाओं को प्रेरित करने का प्रयास करेंगे।
समूह की सदस्यों का कहना है कि हम लोग मिल कर सब्जियां उगाती हैं। उन्हें गांव के अलावा बाजार एवं दुकानों पर बेच कर अच्छे पैसे कमाती हैं। इस काम से हमारा आत्म विश्वास भी बढ़ा है और आगे चल कर हम अपने कार्य को और अधिक बढ़ाने का प्रयास करेंगी और हमें आशा है कि हमारे इस काम के लिए हमें सरकारी तौर पर और अधिक प्रोत्साहन एवं सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
इन महिलाओं का कहना है कि जिले की अन्य ग्रामीण महिलाओं को भी इसी प्रकार मिल कर अपना रोजगार उत्पन्न करना चाहिए। समूह की महिलाओं का कहना है कि सब्जी उत्पादन का का ऐसा है जिसकी जरूर हर परिवार को होती है। समाज का हर तबका कोई न कोई सब्जी का सेवन अवश्य ही करता है। ऐसे में यह हमारे लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।