फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   बच्ची की मौत पर राजनीतिक रोटियां सेंक रहीं पाटियां

बच्ची की मौत पर राजनीतिक रोटियां सेंक रहीं पाटियां

Tue, 17 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
बच्ची की मौत पर राजनीतिक रोटियां सेंक रहीं पाटियां
कठुआ। रसाना मामले में सोमवार को आरोपियों को न्यायाधीश के सामने पेश किए जाने के बाद कोर्ट रोड पर कठुआ के युवाओं ने बच्ची की मौत पर राजनीतिक रोटियां सेेंकने का आरोप लगाते हुए सरकार और अन्य राजनीतिक दलों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार में शामिल दलों ने इस मामले को जानबूझकर धार्मिक रंग दिया। इससे बच्ची को इंसाफ मिलने में देरी हुई और समाज में तनाव भी बढ़ा। उन्होंने हिंदू एकता मंच और बार एसोसिएशन को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह भी एक धर्म विशेष के स्थान पर इंसाफ की बात करें। इसके साथ ही उन्होंने नेशनल मीडिया से भी बात नहीं की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आठ साल की बच्ची के साथ जो कुछ हुआ उसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है, लेकिन सरकार ने इस मामले में कोई सकारात्मक रोल अदा नहीं किया। राज्य सरकार ने इस मामले को धार्मिक रंग दिया। चाहे बच्ची के समुदाय के लोग हैं या फिर आरोपियों के समुदाय के, सभी बच्ची को इंसाफ दिलाने की मांग कर रहे हैं। तो फिर इतना बवाल किस तरह खड़ा हो गया कि बात देश से बाहर तक पहुंच गई। जिले में ही जो इंसाफ हो सकता था, उसे सरकार ने वोट बैंक के लिए इतना बड़ा बना दिया। मुख्यमंत्री से लेकर भाजपा के मंत्रियों तक हर किसी ने इस मामले को अपने राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया। हिंदू एकता मंच की सीबीआई जांच की मांग पर उन्होंने कहा कि जांच कोई भी हो बच्ची को इंसाफ मिले। अगर लोगों की मांग सीबीआई जांच की है, तो सीबीआई जांच होनी चाहिए। मुद्दा आरोपियों को सजा दिलाने से है जांच कोई भी करे।
विज्ञापन

यदि सरकार सीबीआई जांच करवाती तो सरकार अवाम की होती, लेकिन मुख्यमंत्री ने मना किया तो साफ है कि दाल में कुछ काला है। भाजपा भी इस मामले को धार्मिक रंग देने में पीछे नहीं रही और मामला बिगड़ने पर उसे मंत्रियों के त्यागपत्र तक लेने पड़े। उन्होंने कहा कि न्यायालय पर उन्हें भरोसा है और बच्ची को इंसाफ मिलेगा। उन्होंने नेशनल मीडिया को आड़े हाथ लिया और कहा कि मीडिया ने इस मामले को अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया। इस प्रकार के मीडिया ट्रायल पर बैन होना चाहिए। इस प्रकार के ट्रायल से कठुआ की छवि खराब हुई है और ऐसे में मीडिया को भी दोनों पक्षों को देखना चाहिए। प्रदर्शन में अमरीश जसरोटिया, सिद्घांत शर्मा, अभिनंदन, योगेश्वर, अभि जसरोटिया, विशाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed