{"_id":"5ac52d574f1c1bd5618b585c","slug":"91522871639-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुछ में अतिक्रमण पर चला पीला पंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुछ में अतिक्रमण पर चला पीला पंजा
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। बुधवार को नए जिला विकास आयुक्त के निर्देश पर नगर के बाजारों में हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ पीला पंजा चला। इस दौरान कई दुकानों के छज्जे एवं नालियाें पर बनाए गए रैंप को तोड़ा गया। इस अभियान के दौरान कई दुकानदारों ने विरोध करते हुए नारेबाजी भी की। इसके चलते अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी देकर अभियान समाप्त कर दिया।
बुधवार को सुबह करीब दस बजे नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी, तहसीलदार जहांगीर अहमद, डीएसपी हेडक्वार्टर शाहिद नाई की अगुवाई में बड़ी संख्या में पुलिस जवानों सहित नगर के बस अड्डे पहुंचे जहां से उन्होंने किला बाजार की तरफ जेसीबी से दुकानदारों द्वारा अवैध रूप से बनाए टीन शेड आगे बढ़ाए गए छज्जों को ध्वस्त कर दिया। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दर्जनों की संख्या में दुकानदार अपनी दुकानों से बाहर आकर इस अभियान का विरोध करने लगे। उसके बावजूद भी करीब एक घंटे तक पीला पंजा चलता रहा। इस दौरान प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने अन्य दुकानदारों को दो दिन में स्वयं ही अतिक्रमण हटाने के निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि अगली बार किसी भी अतिक्रमण करने वाले के साथ नरमी नहीं बरती जाएगी।
गौरतलब है कि मंगलवार को पुंछ के नए जिला विकास आयुक्त मोहम्मद एजाज असद ने पुंछ के बाजार का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने अक्रिण करने वाले दुकानदारों को ऐसा न करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद बुधवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला दिया गया। उधर अभियान को लेकर आम लोगों में खुशी है। लोगों का कहना है कि बाजारों में अतिक्रमण और अवैध रेहड़ियों फड़ियों के कारण पैदल चलना भी कठिन हो गया है। इसलिए सभी प्रकार का अतिक्रमण हटाया जाना चाहिए।