फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   एक ही दिन में चार अपहरण, मचा हड़कंप

एक ही दिन में चार अपहरण, मचा हड़कंप

Tue, 30 Jan 2018 01:12 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
एक ही दिन में चार अपहरण, मचा हड़कंप
जम्मू। सोमवार को शहर के चार थानों में अपहरण के केस दर्ज होने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामलों की जांच शुरू कर दी है। गांधी नगर, नगरोटा, छन्नी और सतवारी में केस दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन

सतवारी पुलिस स्टेशन में एक व्यक्ति की शिकायत पर उसकी पत्नी के अपहरण का मामला दर्ज हुआ है। फलां मंडाल के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी को जिंद्राह के रहने वाले परवीन कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण किया है। वह घर से बाहर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन

छन्नी में एक व्यक्ति की शिकायत पर उसकी 14 साल की बेटी के अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। नगरोटा पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर उसकी बेटी के अपहरण होने का मामला दर्ज किया है। उत्तर प्रदेश के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी 17 साल की बेटी का अपहरण हो गया है। उसने मुनीश कुमार, दिनेश और शामू समेत चार लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी नगर से बच्चे का अपहरण
गांधी नगर पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर उसके 11 साल के बेटे के अपहरण होने का मामला दर्ज किया है। पद्म सिंह निवासी उधमपुर मौजूदा समय में नानक नगर में रहता है। उसने पुलिस को बताया कि उसका बेटा सुरेश घर से बाहर गया था, लेकिन लौट कर नहीं आया। उसने सब जगह उसका पता किया। कहीं नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed