{"_id":"5a5e5d414f1c1b62268b4bfb","slug":"91516133697-jammu-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत, दो अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत, दो अन्य घायल
Updated Wed, 17 Jan 2018 06:57 PM IST
विज्ञापन
ROAD ACCIDENT
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। गांधी नगर के कान्वेंट स्कूल के पास टैंकर और बाइक में टक्कर हो गई। इसमें बाइक पर सवार दो महिलाएं और एक युवक घायल हो गया। एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार युवक मारी गई महिला का भाई है।
विज्ञापन
जबकि अन्य महिला रिश्तेदार है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर टैंकर जब्त कर लिया है।मृतक राधा देवी सेखा पीर हल्का मड़ की रहने वाली थी। पुलिस के अनुसार राधा अपने भाई शाम लाल और अन्य रिश्तेदार महिला के साथ विजयपुर में रिश्तेदार के घर जा रही थी।
विज्ञापन
गांधी नगर के कान्वेंट स्कूल के पास पहुंचे तो पीछे से टैंकर ने टक्कर मार दी। इसमें महिला नीचे गिर गई और उसका भाई और अन्य महिला आगे जाकर गिरे। बाइक काफी दूर तक घिसटते चली गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। शाम लाल और अन्य महिला को हल्की चोट आई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन