{"_id":"5a57c11a4f1c1bc7188b4719","slug":"91515700506-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर उखाड़ ले गए एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोर उखाड़ ले गए एटीएम
Updated Fri, 12 Jan 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयपुर।
विजयपर थाना क्षेत्र के स्वाखां मोड़ पर बधवार की रात चोरों ने एक एटीएम पर धावा बोल दिया। चोर एटीएम से नगदी निकालने में सफल नहीं हो सके तो वे पूरा एटीएम ही उखाड़ कर ले गए। एटीएम में एक लाख रुपये से अधिक की राशि बताई जा रही है।
थाना प्रभारी सूर्य पठानिया ने बताया कि स्वाखां मोड़ पर स्टेट बैंक का एटीम लगा हुआ है। बुधवार की रात को चोरों इसमें घुस गए और पहले तो उन्होंने एटीम की मशीन से रुपये निकालने का प्रयास किया, जब सफल नहीं हुआ तो उन्होंने मशीन को क्षतिग्रस्त करके रुपये निकालने की कोशिश की। इसमें भी जब वे सफल नहीं हुए तो वे पूरा एटीएम ही उखाड़ ले गए। एटीम की चोरी के संबंध में बंक प्रबंधन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसके आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि चोरों ने एटीएम में पहुंचते ही सीसीटीवी को क्षतिग्रस्त किया है। मौके पर कैमरे टूटे मिले हैं। इसके साथ ही बैंक की तरफ से एटीएम की सुरक्षा के लिए गार्ड की भी नियुक्ति नहीं कर रखी थी। एटीएम चोरी का यह मामला संदिग्ध लग रहा है। उन्होंने बताया कि इस मामले के खुलासे के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। मामले का खुलासा जल्द ही हो जाएगा।