फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   91 phd holders will meet president

91 पीएचडी होल्डर को सम्मानित करेंगे राष्ट्रपति

Wed, 13 Aug 2014 06:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 13 Aug 2014 06:08 PM IST
विज्ञापन
91 phd holders will meet president

जम्मू विश्वविद्यालय के चौदहवें दीक्षांत समारोह में वर्ष-2013 के विभिन्न विभागों के तकरीबन 91 पीएचडी उपाधि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को राष्ट्रपति के हाथों सम्मान मिलने जा रहा है।

विज्ञापन


इस सम्मान तथा उपाधि के प्रमाण पत्र हासिल करने वाले पीएचडी होल्डरों में काफी उत्साह है। जानकारी के मुताबिक बिजनेस स्टडीज सेंटर से टूरिज्म मैनेजमेंट विषय पर रंजीत ने पीएचडी की उपाधि हासिल की है।
विज्ञापन


जबकि जुबैर अहमद दादा ने बिजनेस स्टडीज से ही पर्यटन तथा प्रबंधन पर पीएचडी की है, जिन्हें इस दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्वारा नवाजा जाएगा। गणित विभाग के विद्यार्थी दीप्ति मल्होत्रा एवं  ममता सिंह ने पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है, जिन्हें राष्ट्रपति प्रमाण पत्र से नवाजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बौद्ध अध्ययन के छात्र कमल कुमार शर्मा ने पीएचडी की उपाधि द डेवलपमेंट आफ आर्ट एंड आर्किटेक्चर इन जम्मू एंड कश्मीर अपटू 12 सेंचुरी एडी विषय पर हासिल की है, जिन्हें इस राष्ट्रपति से सम्मान पाने का अवसर मिलेगा।

वहीं अशोक कुमार ने तृक शास्त्र के आलोक में स्वामी लक्ष्मण जू का योगदान विषय पर पीएचडी की उपाधि हासिल की है, जबकि प्रकाश शर्मा ने संस्कृत के विषय पर पीएचडी की उपाधि हासिल की है, जिन्हें राष्ट्रपति के द्वारा सम्मान हासिल होगा।


वहीं, बशारत हुसैन उर्दू विषय के कैफी आजमी पर शोध किया तथा पीएचडी की उपाधि हासिल करने का सौभाग्य मिला है जिन्हें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति के द्वारा प्रमाण पत्र हासिल करने के सुनहरा अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed