{"_id":"5ebd103c8ebc3e90795ffb20","slug":"900-jammu-kashmir-residents-including-400-students-in-maharashtra-being-evacuated-by-special-shramik-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष ट्रेन से आज 900 नागरिकों की होगी वापसी, अबतक बाहरी राज्यों से वापस लौटे 50 हजार से अधिक लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष ट्रेन से आज 900 नागरिकों की होगी वापसी, अबतक बाहरी राज्यों से वापस लौटे 50 हजार से अधिक लोग
Thu, 14 May 2020 03:02 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 14 May 2020 03:02 PM IST
विज्ञापन
रोहित कंसल
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर प्रशासन की ओर से बाहरी राज्यों में फंसे प्रदेश के नागरिकों को वापस लाने का सिलसिला जारी है। आज यानी कि गुरुवार को 900 नागरिक प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेंगे। इनमें से 400 छात्र-छात्राएं हैं जोकि लॉकडाउन के कारण महाराष्ट्र में फंसे हुए थे। यह सभी नागरिक विशेष श्रमिक ट्रेन से पहुंचेंगे। इसकी पुष्टि जम्मू-कश्मीर सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बाहरी राज्यों में फंसे नागरिकों को वापस लाने का सिलसिला जारी है। आज विशेष श्रमिक ट्रेन लोगों को लेकर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगी। यह छठवीं श्रमिक ट्रेन होगी। इससे पहले पांच ट्रेनों से बाहरी राज्यों में फंसे लोगों को लाया गया है। बाहरी राज्यों से वापस लौटे लोगों की संख्या 50,000 से अधिक है।
विज्ञापन
इससे पहले बंगलुरू, गोवा समेत अन्य जगहों से 4 दिन का सफर पूरा कर करीब 1100 कश्मीरी कल यानी कि बुधवार को श्रीनगर पहुंचे थे। इसके साथ ही बांग्लादेश से भी 169 छात्र व छात्राएं विशेष उड़ान से यहां पहुंचे। यात्रियों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद निर्धारित विभिन्न क्वारंटीन सेंटरों में भेज दिया गया। क्वारंटीन अवधि पूरी करने के बाद ये अपने घरों को जाएंगे।
विज्ञापन