{"_id":"584bb4be4f1c1b104f44b25b","slug":"90-percent-subsidy-on-opening-community-radio-centre-in-jk","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में कम्युनिटी रेडियो सेंटर खोलने पर मिलेगी 90 परसेंट सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में कम्युनिटी रेडियो सेंटर खोलने पर मिलेगी 90 परसेंट सब्सिडी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 10 Dec 2016 01:25 PM IST
विज्ञापन
रेडियो स्टेशन स्थापित करने पर 90 प्रतिशत सब्सिडी
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञान भवन दिल्ली में आयोजित स्टेट इंफोरमेशन मिनिस्टर्स कांफ्रेंस (एसआईएमसीओएन) में दूसरे दिन जम्मू कश्मीर के डायरेक्टर इंफोरमेशन एंड पब्लिक रिलेशन डा. शाहिद इकबाल चौधरी ने एलान किया कि जम्मू में कम्युनिटी रेडियो स्टेशन स्थापित करने पर 90 प्रतिशत सब्सिडी उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
कांफ्रेंस में सेक्रेटरी मिनिस्ट्री आफ इंफोरमेशन एंड ब्राडकास्टिंग गवर्नमेंट आफ इंडिया अजय मित्तल ने आश्वासन दिया कि जम्मू कश्मीर में कम्यूनिटी रेलवे स्टेशन स्थापित करने पर केंद्र सरकार 75 प्रतिशत कैपिटल सब्सिडी उपलब्ध करवाएगी। इसके अलावा कम्युनिटी रेडियो स्टेशन में विज्ञापन में आडियो विजुअल पब्लिसिटी का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन
राज्य सरकार कम्यूनिटी रेडियो स्टेशन के जरिए राज्य के हर कोने में जरूरी जानकारी उपलब्ध करवाने का प्रयास कर रही है। डा. शाहिद इकबाल ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में चिल्ड्रन फिल्म फेस्टिवल का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन