फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   9 ogw worker arrested in baramulla

कश्मीर में हिजबुल के मॉड्यूल का भंडाफोड़, 9 OGW गिरफ्तार

Sat, 18 Feb 2017 08:34 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 18 Feb 2017 08:34 PM IST
विज्ञापन
9 ogw worker arrested in baramulla
हिजबुल के गिरफ्तार आतंकी - फोटो : Amar Ujala
बारामुला जिले के सीलू सोपोर में रहने वाले आतंकी इरशाद अहमद शाह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उत्तरी कश्मीर में एक बड़े आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ करने में कामयाबी मिली है। यह नेटवर्क आतंकी गतिविधियों में मदद के साथ ही बारामुला और सोपोर में स्थानीय युवाओं की भर्ती में आतंकियों की मदद कर रहा था। इरशाद पर हत्या का भी आरोप है।
विज्ञापन


डीआईजी नॉर्थ जोन नीतीश कुमार ने बताया कि आतंकी इरशाद अहमद शाह उर्फ इरशाद ख्वाजा उर्फ तनवीर पिछले 2 वर्ष से अधिक समय से आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के साथ सक्रिय था। वह अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर मकबूलाबाद बहरामपोरा के ईदुल अमीन मीर की हत्या को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन


इसकी साजिश उसने बहरामपोरा निवासी हिज़्ब के ओजीडब्ल्यू अजहर इम्तियाज के घर पर बनाई थी। अजहर को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।  उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस, सीआरपीएफ और सेना ओजीडब्ल्यू के उस नेटवर्क पर शिकंजा कसने में कामयाब रहे जो युवाओं को झांसा देकर आतंकवाद में शामिल होने के साथ साथ आतंकियों को उनकी गतिविधियों में अंजाम देने में मदद कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी ने कश्मीर के अभिभावकों से की अपील

9 ogw worker arrested in baramulla
आतंकी - फोटो : Demo Pic.
उन्होंने बताया कि सोपोर पुलिस ने अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर मारे गए छापों के दौरान नौ ओजीडब्ल्यू को धर दबोचने में सफलता प्राप्त की है।

छानबीन के दौरान कुछ ऐसे युवक भी पाए गए जिन्हें आतंकवाद में शामिल किया जा रहा था लेकिन उनकी काउंसिलिंग कर पुलिस द्वारा उनके अभिभावकों को सौंप दिया गया। डीआईजी नितीश कुमार ने अभिभावकों से अपील की कि वह अपने बच्चों पर नजर बनाए रखें ताकि वह ऐसे लोगों के चंगुल में न फंसे जो आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 4 फरवरी को मारा गया त्रिच कुपवाड़ा का रहने वाला अजहर खान हिज़्ब आतंकी संगठन का कट्टरपंथी विचारक था। वह एक अन्य आतंकी के साथ पासपोर्ट पर पाकिस्तान गया था जहां उसने हथियारों की ट्रेनिंग ली। वापस आने पर दूसरे आतंकी के साथ मिलकर सोपोर और बारामुला के युवाओं को इसी ओजीडब्ल्यू नेटवर्क की सहायता से आतंकवाद में शामिल करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed