{"_id":"5ad6169b4f1c1b66098b513b","slug":"9-bjp-ministers-resign-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः कठुआ गैंगरेप के बाद घिरी सरकार, BJP के 9 मंत्रियों ने सौंपा अपना इस्तीफा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः कठुआ गैंगरेप के बाद घिरी सरकार, BJP के 9 मंत्रियों ने सौंपा अपना इस्तीफा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 17 Apr 2018 09:26 PM IST
विज्ञापन
महाबूबा मुफ्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ गैंगरेप के बाद जम्मू-कश्मीर की सियासत में बड़ा भूचाल आ गया है। प्रदेश की सरकार से बीजेपी के 9 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, इन सभी मंत्रियों ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बुधवार को मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को इन मंत्रियों के इस्तीफे भेज दिए जाएंगे। इन मंत्रियों के इस्तीफे के बाद आने वाले दिनों में महबूबा मुफ्ती मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल हो सकता है।
विज्ञापन
मंत्रियों के इस्तीफे की जानकारी पार्टी हाइकमान को दे दी गई है। बता दें कि हाल ही में बीजेपी के दो मंत्रियों ने इस्तीफा दिया था। जिसके बाद अब इनकी संख्या 11 हो गई है। बता दें कि अभी प्रदेश में बीजेपी-पीडीपी की गठबंधन की सरकार है।
विज्ञापन
इससे पहले कठुआ गैंगरेप और के दवाब के चलते बीजेपी के उद्योग मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा तथा वन मंत्री चौधरी लाल सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने इन मंत्रियों के इस्तीफे की वजह नैतिकता का आधार बताया था।