{"_id":"823b7ba12a97a5437fba3ef3a233bdd2","slug":"88-mls-along-mufti-mohammad-sayeed-to-sworn-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री समेत 88 विधायक लेंगे शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री समेत 88 विधायक लेंगे शपथ
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 17 Mar 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
23 दिसंबर 2014 को जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद लंबे समय से शपथ ग्रहण समारोह का इंतजार कर रहे विधायकों का इंतजार पूरा होने जा रहा है। मंगलवार को विधायकों का विधानसभा में शपथ ग्रहण समारोह होगा।
विज्ञापन
विधानसभा सचिव मोहम्मद रमजान का कहना हैं कि सुबह दस बजे विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद, उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह समेत रियासत के कुल 88 विधायक शपथ ग्रहण करेंगे। प्रो टेम स्पीकर मोहम्मद शफी उड़ी विधायकों को शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन