फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   84 engineers transferred in road and building construction department of Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर: सड़क एवं भवन निर्माण विभाग में 84 इंजीनियरों के तबादले

Sat, 13 Nov 2021 02:37 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 13 Nov 2021 02:37 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सड़क एवं भवन निर्माण विभाग में तैनात 84 इंजीनियरों के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। सभी अधिकारियों को जल्द नए तैनाती स्थल पर पहुंचने को कहा गया है जिससे की विकास कार्य प्रभावित न हो।  
 

विज्ञापन
84 engineers transferred in road and building construction department of Jammu and Kashmir
जम्मू सचिवालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सड़क एवं भवन निर्माण विभाग के प्रधान सचिव शैलेंद्र कुमार ने शुक्रवार को विभाग के 84 इंजीनियरों के तबादले किए। तबादला आदेश के तहत पीएमजीएसवाई कुपवाड़ा के कार्यकारी अभियंता सिविल को श्रीनगर नगर निगम का प्रभारी सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर बनाया गया। प्रभारी कार्यकारी अभियंता सिविल सांबा को रोशन दीन के स्थान पर फ्लोरीकल्चर विभाग में तैनात किया गया है। 

विज्ञापन


कार्यकारी अभियंता सिविल नूर अली का तबादला स्कूली शिक्षा विभाग में किया गया है। प्रभारी कार्यकारी अभियंता फिरदोस अहमद का तबादला पर्यटन विभाग और प्रभारी एईई जेकेपीसीसी मुश्ताक अहमद शाह का तबादला कर उन्हें पीएमजीएसवाई कुपवाड़ा में भेजा गया है। सड़क एवं भवन निर्माण विभाग कठुआ के प्रभारी एईई सुभाष गुप्ता का तबादला कर उन्हें मुगल रोड परियोजना में कार्यकारी अभियंता सिविल बनाया गया है। 
विज्ञापन


प्रभारी एईई राजिंद्र कुमार गुप्ता को श्री माता वैष्णो देवी विश्विविद्यालय और पीएमजीएसवाई चिनैनी के प्रभारी एईई संजय रैना को पीएमजीएसवाई चातरू में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सिविल के तौर पर तैनात किया गया है। कुल मिलाकर 84 इंजीनियरों को इधर से उधर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed