{"_id":"5ccf4d2fbdec22077907423e","slug":"81557089583-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम वाहनों के लिए बंद रहा श्रीनगर हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम वाहनों के लिए बंद रहा श्रीनगर हाईवे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उधमपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर उधमपुर के जखैनी से रविवार को एक बार फिर केवल सुरक्षाबलों के वाहनों को आगे की बढ़ने की अनुमति मिली। राजमार्ग पर सुबह से शाम तक केवल सुरक्षाबलों के वाहनों को दौड़ते देखा गया। वहीं घाटी, किश्तवाड़, भद्रवाह, डोडा, रामबन की तरफ जाने वाहनों केे पुलिस ने शाम पांच बजे तक उधमपुर में रोक कर रखा। तेज धूप में रोके जाने पर दिन भर यात्रियों व चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर आम वाहनों के जखैनी से आगे बढ़ने से रोक लगाने के लिए पुलिस ने सुबह से की काम शुरू कर दिया था। जब जम्मू से रवाना किए वाहन जखैनी तक पहुंचे तो पुलिस ने इनको आगे जाने की अनुमति नहीं दी। देखते ही देखते रोके गए वाहनों की लंबी कतार लगने लगी। रोके गई अवधि के दौरान कुछ ऐसे यात्री भी जखैनी पहुंचे, जिनके पास डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट की अनुमति थी। कागजात की अच्छी तरह से जांच के बाद पुलिस ने इन यात्रियों को आगे जाने की अनुमति दे दी। पुलिस की तरफ रोके जाने के बाद जखैनी में वाहनों की लंबी कतार लगना शुरू हो गई। वहीं परेशान होकर यात्री व चालक भी वाहनों से बाहर निकल आए। दिन बढ़ने के साथ गर्मी का भी प्रकोप बढ़ता चला गया। परेशान होकर यात्री व चालक वाहनों से बाहर निकल आए और धूप से बचने के लिए छांव की तलाश करने लगे। जिसको जहां स्थान मिला, वहीं बैठ कर आगे जाने की अनुमति मिलने का इंतजार करने लगा। राजमार्ग के साथ जुड़ने वाले कुछ लिंक मार्गों पर पुलिस ने वाहनों को रोकने लिए कंटीली तार लगा रखी थीं। शाम पांच बजे जब आगे जाने अनुमति मिली तो यात्रियों व चालकों ने राहत की सांस ली। चिनैनी रूट के यात्रियों को राहत प्रदान करने के लिए रविवार को फिर से प्रशासन की तरफ से चार विशेष बसें चलाई गई, जोकि शाम पांच बजे तक आवाजाही करती रही।