{"_id":"5cafaa32bdec2213f75502e9","slug":"81555016242-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुश्मन की गोली, बर्फीली चट्टानों पर भारी जवानों का वोट डालने का जज्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुश्मन की गोली, बर्फीली चट्टानों पर भारी जवानों का वोट डालने का जज्बा
Fri, 12 Apr 2019 02:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
सियाचिन में पहली बार जवानों को सर्विस वोटर के तहत वोट डालने का मिला मौका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। सियाचिन की बर्फीली चट्टानों में हर समय दुश्मन पर नजर रखने वाले और एलओसी पर पाकिस्तानी गोलाबारी का हर पल सामना करने वाले भारतीय सेना के जवानों ने भी इस बार लोकसभा चुनाव में अपने वोट का इस्तेमाल किया। चुनाव आयोग की तरफ से जवानों को सर्विस वोटर के तहत रजिस्टर होने के बाद वोट करने की सुविधा दी गई थी, जिसका जवानों ने जमकर इस्तेमाल किया है।
सियाचिन से लेकर एलओसी तक तैनात जवानों ने वोट किया है। हजारों जवानों ने अपनी वोटर स्लिप को आनलाइन डाउनलोड किया। इसके बाद वोट किया और पोस्ट के जरिए अपने संबंधित रिटर्निंग आफिसर के पास पोस्ट कर दिया। सैन्य प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी। मौसम की परवाह किए बैगर और एलओसी पर हो रही गोलाबारी के बावजूद जवानों ने वोट किया है। जिन्होंने एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए वोट किया है और वह इस राष्ट्रीय त्यौहार में शामिल हुए हैं। हर बार लाखों जवान वोट डालने से महरूम हो जाते हैं। लेकिन इस बार चुनाव आयोग ने जवानों को मौका दिया है, जिसे उन्होंने बुनाने की पूरी कोशिश की है।