{"_id":"5b562e054f1c1bb8538b4e8a","slug":"81532374533-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी हुआ शराब से भरा वाहन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी हुआ शराब से भरा वाहन बरामद
Updated Tue, 24 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर शराब से भरेे ट्रक को बरामद कर लिया है। इसे चोर शनिवार की रात को लेकर फरार हो गए थे। इसमें लदी शराब की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।
शनिवार की देर रात को चिनैनी के वार्ड-एक में चालक ने अपने घर के पास ट्रक खड़ा किया था। रविवार की सुबह जब वह उठा तो ट्रक गायब था। इस पर चालक ने शराब से भरे ट्रक की चोरी का मामले थाने में दर्ज कराया। एसडीपीओ चिनैनी चंद्रजीत सिंह ने थाना प्रभारी संजीव चीब के नेतृत्व में ट्रक की तलाश में तीन टीमों का गठन किया जिसेश्रीनगर जम्मू की ओर भेजा। साथ ही तीसरी टीम सीसीटीवी के जरिए ट्रक की जांच कर रही थी कि वह किस तरफ गया है। उन्होंने विभिन्न थानों में संपर्क किया और ट्रक की तलाश शुरू कर दी। चिनैनी के मोटरशैड के पास लगे कैमरे में जब पुलिस ने चेक किया तो ट्रक करीब पौने एक बजे हाईवे से जम्मू की ओर गया है। ऐसे ही चिनैनी से उधमपुर के बीच कई स्थानों पर सीसीटीवी चेक किए गए। जम्मू टोल पर भी ट्रक के जाने की डिटेल पूछी गई लेकिन ट्रक धार रोड की तरफ गया था, जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली की ट्रक रामकोट शलै के एक नाले के पास वीरान इलाके में खड़ा है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को शराब सहित बरामद किया। हालांकि इसमें कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया है।
चिनैनी थाना प्रभारी संजीव चिब ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है उम्मीद है जल्द आरोपी भी पकड़ा जाएगा।