{"_id":"5aa431664f1c1ba8758b4b80","slug":"81520709990-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासत में बारिश, बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासत में बारिश, बर्फबारी के आसार
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। रियासत में चढ़ते पारे से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार 12 मार्च से मौसम बिगड़ने के आसार हैं। इसमें 13-14 मार्च को जम्मू और कश्मीर के कई इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी होगी। इसका असर 15 मार्च तक रहेगा। मौसम के लगातार साफ रहने से जम्मू में दिन का पारा सामान्य से 2.4 डिग्री चढ़कर 28.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। घाटी के सभी जिलों में भी दिन का तापमान सामान्य से 5-7 डिग्री ऊपर चल रहा है।
श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री चढ़कर 26.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। संभाग में दिन के साथ रात के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। जम्मू में तपिश के साथ उमस बढ़ी है। कश्मीर में अमूमन ठंडे रहने वाले श्रीनगर, पहलगाम, गुलमर्ग में भी दिन का पारा सामान्य से ऊपर चल रहा है। राज्य में न्यूनतम माइनस 5.2 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ कारगिल सबसे सर्द रहा। लेह में न्यूनतम माइनस 2.8, गुलमर्ग में माइनस 3.0, पहलगाम में माइनस 2.1 तापमान रहा।
हिमस्खलन की चेतावनी
जम्मू। एसएएसई की ओर से बारामुला, गुलमर्ग, फुरकेन-जे गली, कुपवाड़ा-चौकीबाल-टंगधार, पुंछ, राजोरी, रियासी, रामबन, डोडा, किश्तवाड़ उधमपुर, अनंतनाग, गुरेज सेक्टर, श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे पर निम्न खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी दी है। हिमस्खलन संभावित इलाकों में आपात प्रबंधन मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए हैं।