फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   नौशेरा को जिले का दर्जा दिलाने को आज से भूख हड़ताल

नौशेरा को जिले का दर्जा दिलाने को आज से भूख हड़ताल

Mon, 05 Mar 2018 01:28 AM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
नौशेरा को जिले का दर्जा दिलाने को आज से भूख हड़ताल
नौशेरा। नौशेरा को जिले का दर्जा दिलाने के लिए सोमवार से विभिन्न संगठनों के लोग भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। जिला के लिए चल रहे आंदोलन के 17वें दिन रविवार को इन संगठनों के प्रतिनिधियों ने भूख हड़ताल पर जाने की घोषणा की।
विज्ञापन

रविवार को भी नौशेरा में राज्य सरकार से जिला बनाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कसबे का बाजार पूरी तरह बंद रहा। इतना ही नहीं एक भी सरकारी कार्यालय और बैंक भी नहीं खुले। बाजार, सरकारी कार्यालयों व बैंकों के बंद होने से लोंगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन आंदोलनकारी अब पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। रविवार को नौशेरा को जिला बनाने के लिए चल रहे आंदोलन में शामिल विभिन्न संगठनों की तरफ से पटेल चौक पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। यहां से वे रैली की शक्ल में झांगड़ चौक, गुजराल चौक होते मुख्य बस अड्डे पहुंचे। यहां पर उन्होंने धरना-प्रदर्शन किया। यह धरना दिनभर चलता रहा।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रधान सुभाष कपूर ने जम्मू-कश्मीर के चीफ जस्टिस से प्रार्थना करते हुए कहा कि राज्य की सरकार हमारी नहीं सुन रही है। इसलिए आप हमारा इंसाफ करें। उन्होंने कहा कि अब आंदोलन को हम उग्र रूप देने पर मजबूर हुए हैं। इसके तहत सोमवार से भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। इस दौरान यदि किसी की जान जाती है, तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को 17वें दिन एलओसी से सटे इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग आंदोनल का समर्थन करने पहुंचे। लाम, पुखरणी, पीरबडेसर, झागर भवानी, चौकी हडन, बरेरी तहसील, किला दराल, कलाल, डींग, सेरी, स्याल, मानपुर, भजनोवा, डनका, राजल, बगनोटी आदि इलाकों से भारी भीड़ उमड़ी। इस मौके पर भारत भूषण गुप्ता, परमजित सिंह, जगदीश साहनी ने आदि ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अब और सब्र नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि नौशेरा को हर हाल में जिला बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed