{"_id":"5a9312904f1c1b387b8b8984","slug":"81519587984-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी गोलाबारी और आतंकी घटनाओं में मारे गए दस लोगों के परिजनों को मिलेगी राहत राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तानी गोलाबारी और आतंकी घटनाओं में मारे गए दस लोगों के परिजनों को मिलेगी राहत राशि
Updated Mon, 26 Feb 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
सीमा पर तैनात जवान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। जिले में पाकिस्तानी गोलाबारी और आतंकवादी घटनाओं में मारे जाने वाले दस लोगों के परिजनों को राहत राशि एवं कुछ को एसआरओ 43 में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इस बात का फैसला जिला विकास आयुक्त पुंछ तारिक अहमद जरगर की अध्यक्षता में प्रशासनिक, पुलिस और सुरक्षाबलों के अधिकारियों की रविवार को हुई साझा बैठक में लिया गया।
विज्ञापन
बैठक में एएसपी अनवर उल हक, अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त बिशारत हुसैन, सीआरपी, बीएसएफ और सेना की पुंछ ब्रिगेड के अधिकारियों ने भाग लिया।बैठक में पाकिस्तानी गोलाबारी में मारे जाने के एक मामले में मृतक के आश्रित मुश्ताक अहमद निवासी करमाड़ा को एसआरओ 43 में नौकरी देने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
आतंकवादी घटनाओं में मारे गए दो अन्य लोगों के आश्रितों को भी इसी क्रम में नौकरी देने के फैसले को अंतिम रूप दिया गया। इसके अतिरिक्त गोलाबारी में मारे गए तीन लोगों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये देने, स्थायी रूप से अपंग होने वाले एक पीड़ित को 75 हजार रुपये की राहत राशी देने और एक मामले को उच्च समिति में भेजने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
दो मामलों को पीड़ित परिवारों द्वारा अपनी जरूरी कागजी कार्यवाही पूरी न किए जाने से लंबित छोड़ दिया गया। जिला विकास आयुक्त का कहना था कि सरकार द्वारा आतंकवादी घटनाओं और पाकिस्तानी गोलाबारी में मारे जाने वालों के लिए राहत राशि और अन्य सुविधाएं देने लिए तत्काल प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में बैठक में पीड़ित परिवारों को राहत राशि एवं रोजगार देने के मामलों पर विचार विमर्श कर उन्हें अंतिम रूप दिया गया है।