{"_id":"5a7a0e8c4f1c1b8a268b8c04","slug":"81517948556-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हास्टलों को माडल आवासीय स्कूलों में बदला जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हास्टलों को माडल आवासीय स्कूलों में बदला जाएगा
Updated Wed, 07 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शिक्षा मंत्री सईद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी ने कहा कि सरकार सभी गुज्जर एवं बकरवाल होस्टलों को मॉडल आवासीय स्कूलों में बदलने पर विचार कर रही है। मंत्री ने यह बात शिक्षा एवं जनजातीय मामले विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि 6 जिलों को पहले चरण में लिया जाएगा।
इसके अंतर्गत गुज्जर और बकरवाल होस्टलों को वहां पर पर्याप्त शिक्षक और प्रशासन उपलब्ध करवाकर मॉडल आवासीय स्कूलों के रूप में विकसित किया जाएगा। मंत्री ने आश्वासन दिया कि गुज्जर एवं बकरवाल समुदाय को शिक्षा के प्रोत्साहन हेतु हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।
इन होस्टलों में शिक्षा छोड़ने वालों की स्थिति का जायजा भी लिया गया और संबंधितों पर इस संबंध में सर्वेक्षण कर छात्रों का शिक्षा छोड़ने का कारण पता लगाने के लिए बल दिया गया। जनजातीय समुदाय के छात्रों के लिए अनंतनाग, कुलगाम, राजोरी, कारगिल और पुंछ जिलों में 5 एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल विकसित किए जा रहे हैं। गुज्जर एवं बक्करवाल सलाहकार बोर्ड के सचिव गुलजार अहमद खटाना, शिक्षा सचिव फारूक अहमद शाह, शिक्षा निदेशक कश्मीर जीएन इतू, शिक्षा निदेशक जम्मू रविंद्र सिंह और अन्य मौजूद रहे।