{"_id":"5a663ec54f1c1b82268b5cb2","slug":"81516650181-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार पलटने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार पलटने से चालक की मौत
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
हीरानगर। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर दियालाचक्क के नजदीक कार पलटने से कार चालक सेना के जवान की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पहचान हिमाचल प्रदेश निवासी के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार सोमवार को एक कार जम्मू से कठुआ की तरफ आ रही थी। दियालाचक्क के निकट चालक का कार से संतुलन बिगड़ गया और कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। कार पलटती देख आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और चालक को बाहर निकाला और हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की गाड़ी में चालक को हीरानगर उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 31 वर्षीय मदन सिंह निवासी ढल्ली हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि मृतक सेना का जवान था।