फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   दस साल से हर लोहड़ी पर जलती है खुशियां

दस साल से हर लोहड़ी पर जलती है खुशियां

Sat, 13 Jan 2018 01:41 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
दस साल से हर लोहड़ी पर जलती है खुशियां
उधमपुर/पंचैरी। पंचैरी तहसील के पुरानी भुत्ती गांव निवासी खजूरिया दंपति के मर्डर का एक दशक पूरा हो गया, लेकिन इस डबल मर्डर की गुत्थी आज भी पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है। हत्यारे आजाद घूम रहे हैं। पुलिस की इस विफलता पर खजूरिया दंपति के दोनों बेटों का दर्द छलक पड़ा। उसने कहा कि हम नहीं चाहते कि कभी लोहड़ी आए। हर साल इस त्योहार पर लोहड़ी के साथ हमारी खुशियां जलती हैं। मां-बाप का साया छीनने वाला आज भी आजाद घूम रहा है। हालांकि पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द इस गुत्थी को सुलझा दिया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 13 जनवरी 2008 की रात को अशोक खजूरिया और प्रमीला खजूरिया की उनके अपने घर में कुल्हाड़ी से किसी ने निर्मम हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले को सुलझाने का हरसंभव प्रयास किया था, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। दस वर्ष की जांच में पुलिस ने 200 से ज्यादा लोगों की फिंगर प्रिंट टेस्ट, पांच लोगों के लाइव डिटेक्टर टेस्ट और तीन लोगों के नार्को टेस्ट किए। फिर भी खजूरिया दंपति के बेटों को न्याय नहीं मिला है।
विज्ञापन

दंपति के पुत्र संदीप खजूरिया और दीपक खजूरिया ने बताया कि दस वर्ष इसी उम्मीद में गुजार दिए कि आज नहीं तो कल उनके माता-पिता के कातिल को कड़ी सजा जरूर मिलेगी। लेकिन अब यह उम्मीद सपना बन गई है। दस वर्ष में कई जांच कमेटियों बनी। कितने पुलिस अधिकारी बदल गए, लेकिन मेरे माता-पिता का प्यार छीनने वाले हत्यारे लोहड़ी का जश्न मना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन पर शक जताया, उनसे पूछताछ तक नहीं
खजूरिया दंपति के बेटों ने बताया कि जिन लोगों पर हमें हत्या का शक था, जांच के दौरान पुलिस के सामने उनके नाम रखे थे। लेकिन आज तक पुलिस ने उन लोगों से पूछताछ तक नहीं की है। पुलिस की कार्यप्रणाली को देख कर लगता है कि पुलिस इस मामले को सुलझाना ही नहीं चाहती है। इसके लिए हाईकोर्ट में भी अपील की है।


दो महीने के अंदर सुलझ जाएगी गुत्थी
मौजूदा समय की जांच के बारे में अभी नहीं बताया जा सकता है, लेकिन उम्मीद है कि दो महीने के अंदर मामले की गुत्थी को सुलझा दिया जाएगा। हालांकि 2017 में ही मामले को सुलझाने का लक्ष्य निर्धारित किया था, लेकिन कुछ अड़चनों के कारण यह संभव नहीं हो पाया। लेकिन अब दो महीने से ज्यादा वक्त नहीं लगेगा
रईस मोहम्मद भट, एसएसपी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed