फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   800 Kashmiris stranded in Dubai collected money for two private aircraft for return

दुबई में फंसे 800 कश्मीरियों ने दो निजी विमानों के लिए जुटाया धन, सरकार से मांगी घर वापसी की अनुमति

Sun, 07 Jun 2020 11:22 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 07 Jun 2020 11:22 AM IST
विज्ञापन
800 Kashmiris stranded in Dubai collected money for two private aircraft for return
निजी विमान - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना संक्रमण के कारण दुबई में फंसे करीब 800 कश्मीरी लोगों ने घाटी लौटने के लिए दो निजी विमानों का इंतजाम किया है। उन्होंने भारत सरकार से श्रीनगर आने देने की जल्द अनुमति का अनुरोध किया है। श्रीनगर हवाई अड्डे पर अधिकारियों ने भी बताया कि निजी विमानों के संबंध में हवाई अड्डे के अधिकारियों से संपर्क किया गया है।

विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने बताया कि इस बारे में विदेश, रक्षा, नागर विमानन मंत्रालय, डीजीसीए और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण यहां के नागरिक प्रशासन के साथ चर्चा कर फैसला करेगा। उन्होंने कहा कि देश में किसी भी हवाई अड्डे पर इस तरह के विमान को उतरने के लिए नागर विमानन मंत्रालय और डीजीसीए की अनुमति आवश्यक है।
विज्ञापन


दुबई में फंसे हुए कश्मीरी लोगों ने कहा है कि उन्होंने घाटी पहुंचाने के लिए केंद्र से अपील की है क्योंकि रोजगार के बिना वहां पर उन्हें बहुत परेशानी हो रही है। उनका कहना है कि कुछ लोग बहुत परेशान हैं और कुछ को चिकित्सा की भी जरूरत है। कुछ लोग वीजा से जुड़ी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं तो कई लोगों के पास खाने-रहने के लिए कोई इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

फंसे हुए कश्मीरी लोगों में सज्जाद अहमद ने कहा कि सरकार के वंदे भारत मिशन के तहत दुबई से अब तक केवल एक उड़ान का संचालन हुआ है। पहली उड़ान का संचालन मई में हुआ और एक और उड़ान का संचालन 11 जून को होगा जिसके जरिये करीब 150 लोग वापस आ रहे हैं ।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के कारण कंपनी ने मेरा वीजा रद्द कर दिया। तीन महीने से बिना वेतन के हूं। सारी रकम खत्म हो चुकी है। एक अन्य कश्मीरी व्यक्ति ने कहा कि उनके पास आय का कोई स्रोत नहीं है और वहां पर वे कुछ कश्मीरी परिवार पर आश्रित हैं जो उन्हें खाना मुहैया करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed