फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   800 COINS OF 11TH CENTURY FOUND IN KASHMIR

कश्मीर के बड़गाम में मिले 11 सदी के 800 सिक्के

Sun, 12 Mar 2017 11:49 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 12 Mar 2017 11:49 AM IST
विज्ञापन
800 COINS OF 11TH CENTURY FOUND IN KASHMIR
कश्मीर में मिले सिक्के - फोटो : Amar Ujala

राज्य पुरातत्व विभाग (एसएडी) ने मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के एक गांव से 11वीं और 12वीं सदी के 800 प्राचीन कापर के सिक्के को ढूंढ निकाला है। विभाग ने इसे एक बड़ी सफलता करार दिया है। विशेषज्ञों की एक टीम जिसका नेतृत्व डायरेक्टर आर्काइव, आर्कियोलाजी एंड म्यूजियम एमएस जाहिद कर रहे थे, इसी टीम ने खान साहब इलाके के गांव नोनर के प्लाथेहू इलाके से इन सिक्कों को खोजा है।

विज्ञापन


 विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि विभाग की देखरेख में इस इलाके में लगातार शोध जारी है। यह इलाका पुरातत्व विभाग के लिए काफी अहम है। आम खुदाई के दौरान इन सिक्कों की बरामदगी की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने जानकारी दी कि खुदाई को दौरान मिले सिक्कों पर जमी धूल मिट्टी को एसपीएस म्यूजियम, लाल मंडी के विशेषज्ञों की मदद से केमिकल की सहायता से साफ करने की कोशिश की जा रही है। विभाग ने साफ किया है कि इन सिक्कों की सफाई इसलिए की जा रही है, ताकि इनके बारे में पुरातत्व विभाग सही जानकारी हासिल कर सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद इन्हें पुरातत्व विभाग संरक्षित कर लेगा। विभाग ने कहा कि बडगाम इलाके से इन सिक्कों का मिलना अपने आपमें अद्भुत है, ऐसा पहली बार हुआ है कि जब विभाग को इतनी अधिक मात्रा में प्राचीन मुद्राएं मिली हैं।



विभाग ने जानकारी दी कि इससे पहले अनंतनाग इलाके से काफी मात्रा में प्राचीन सिक्कों को खोजा था, हालांकि इससे पहले बडगाम के ही चरार-ए-शरीफ इलाके से भी कुछ सिक्कों की खोज हुई थी। पिछले 13 वर्षों में डायरेक्टर जाहिद के देखरेख में 11 नई खोजे विभाग की ओर से की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed