{"_id":"5d5a32a78ebc3e89e42be8e4","slug":"80-thousand-policemen-of-jammu-and-kashmir-can-get-big-gift-after-article-370-removal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के 80 हजार पुलिसकर्मियों को मिल सकती है बड़ी सौगात, बदलेगी 227 थानों की तस्वीर!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के 80 हजार पुलिसकर्मियों को मिल सकती है बड़ी सौगात, बदलेगी 227 थानों की तस्वीर!
Mon, 19 Aug 2019 10:54 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 19 Aug 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन आने से जम्मू कश्मीर के 80 हजार पुलिसकर्मियों की सुविधा और वेतन में इजाफा होगा। इसके अलावा जम्मू कश्मीर पुलिस के थानों और चौकियों में नफरी (तैनाती) का सूखा भी खत्म होने की उम्मीद है। मौजूदा वक्त में पुलिस थानों और पुलिस चौकियों में 40 से 60 फीसदी नफरी और जांच अधिकारियों की कमी है। अब तक पुलिस को जम्मू कश्मीर में चुनी जाने वाली सरकार कंट्रोल करती थी। अब सीधे केंद्र कंट्रोल करेगा। केंद्र अब बाहरी राज्यों से भी पुलिसकर्मियों को जम्मू कश्मीर भेज सकता है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के 227 थानों में नफरी का जबरदस्त टोटा है। हालांकि पिछले तीन सालों में जम्मू कश्मीर में लगभग दस हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती हुई है। बावजूद थानों में नफरी की अभी भी कमी बनी हुई है। पुलिस के पास जांच अधिकारियों का टोटा है। केंद्र के अधीन आने से पुलिस थानों और चौकियों में नफरी की कमी को पूरा किया जा सकता है। इसके लिए केंद्र पुलिस की विशेष भर्ती भी कर सकता है। बताया जाता है कि बहुत जल्द केंद्रीय गृह मंत्रलाय जम्मू कश्मीर की समीक्षा करेगा। इसमें संख्याबल और संसाधनों की समीक्षा होगी। 31 अक्टूबर के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस का नियंत्रण लेफ्टिनेंट गवर्नर के हाथों में होगा।
विज्ञापन
अक्टूबर में पुलिस की समीक्षा होने के बाद यह भी संभव है कि जम्मू कश्मीर में नए थाने और पुलिस चौकियां बनें। कश्मीर में दक्षिण कश्मीर और साउथ कश्मीर में नई पुलिस चौकियां और पुलिस थाने बनाए जा सकते हैं। इसके अलावा जम्मू और श्रीनगर के अलावा उधमपुर, कठुआ, सांबा और राजोरी पुंछ में भी संख्या बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन