फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   80 million Project ?for jammu Zoo

चिड़ियाघर के लिए फंड जुटाने पर मंथन

Tue, 01 Mar 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 01 Mar 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
80 million Project ?for jammu Zoo

वन्य जीव संरक्षण और ईको टूरिज्म के लिए महत्वाकांक्षी कदम माने जा रहे जम्मू चिड़ियाघर प्रोजेक्ट की राह में वित्तीय चुनौती सामने आ गई है।

विज्ञापन


राज्य में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के वजूद में आने के बाद से चिड़ियाघर का प्रस्ताव विचाराधीन था। चिड़ियाघर पर लगभग अस्सी करोड़ रुपये खर्च होने हैं जबकि अकेले तारबंदी के लिए ही विभाग को 2.86 करोड़ की राशि चाहिए।
विज्ञापन


साढ़े तीन दशक बाद प्रोजेक्ट के प्रस्ताव को सेंट्रल जू अथारिटी से मंजूरी मिली तो अब रियासत की माली हालत आड़े आ रही है। लगभग अस्सी करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए पैसा कहां से लाया जाए, इस पर मंथन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के प्रधान सचिव आरके गुप्ता कहते हैं कि प्रोजेक्ट पर अस्सी करोड़ की भारी भरकम राशि खर्च होनी है। प्रोजेक्ट से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार किया जा रहा है।


क्रियान्वयन की प्रक्रिया को अंजाम देने के लिए दस साल का समय निर्धारित किया गया है। पैसा उपलब्ध होने पर ही प्रोजेक्ट आगे बढ़ सकेगा। फिलहाल ऐसी कोई केंद्रीय योजना नहीं है, जिसमें विशेष रूप से चिड़ियाघर के लिए पैसा मिलता हो।

उल्लेखनीय है कि राज्य में आधुनिक सुविधाओं से लैस चिड़ियाघर का मास्टर प्लान बनाने की कवायद वर्ष 2013 में शुरू की गई।

हालांकि, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1981 के बनने पर वन्य जीव अभ्यारण्य और वन्य जीव संरक्षित क्षेत्र बनाने के साथ ही चिड़ियाघर बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया। दशकों बाद भी वन्यजीव विविधता को बढ़ावा देने के लिए जरूरी चिड़ियाघर का सपना पूरा नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed